Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता दुर्गा पूजा: प्रवासी बंगाली मजदूरों की पीड़ा पर होगा मंडप का थीम

इसके अलावा, मजदूरों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001030009 भी जारी किया गया है

16 Sep 2025

कोलकाता दुर्गा पूजा: प्रवासी बंगाली मजदूरों की पीड़ा पर होगा मंडप का थीम

कोलकाता। उत्तर कोलकाता के चालताबागान सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमिटी इस बार अपने मंडप के जरिए प्रवासी बंगाली मजदूरों की कथित परेशानियों और अपमान को सामने लाने जा रही है। पूजा का थीम रखा गया है – आमी बांगलाय बोल्छी (मैं बंगाली में बोल रहा हूं)।
इस थीम के जरिए मंडप में बंगाली भाषा की मिठास, भाषा आंदोलन, और उन महान बुद्धिजीवियों व समाज सुधारकों के योगदान को दिखाया जाएगा जिन्होंने बंगाली अस्मिता और संस्कृति को नई पहचान दी। पूरे मंडप को ऐसे संदेशों से सजाया जाएगा जो प्रवासी मजदूरों और बंगाली भाषा पर हो रहे कथित हमलों का विरोध करेंगे।
कमिटी के सदस्य मौसम मुखर्जी ने कहा, “हमने बंगाल के सबसे बड़े उत्सव के मंच को इस संदेश के लिए चुना है। कई लोग हमारी मातृभाषा का सम्मान नहीं करते और उसे नीचा दिखाते हैं, लेकिन बंगाली अपनी भाषा पर गर्व करता है। हमारी भाषा का महत्व केवल एक देश तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे पूरी दुनिया मान्यता देती है। इसलिए इसकी महत्ता को सबके सामने रखना जरूरी है।”
दरअसल पिछले कुछ महीनों से देशभर में प्रवासी बंगाली मजदूरों के साथ कथित उत्पीड़न की खबरें सामने आई हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया था और इसे बंगाली भाषा तथा लोगों पर हमला बताया था। उन्होंने इसको लेकर एक भाषा आंदोलन भी शुरू किया और मजदूरों को बंगाल लौटने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु राज्य सरकार ने श्रमश्री योजना लागू की।
इस योजना के तहत लौटने वाले हर मजदूर को एकमुश्त पांच हजार रुपये यात्रा सहायता और रोजगार मिलने तक 12 महीने तक पांच हजार रुपये मासिक पुनर्वास सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, मजदूरों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001030009 भी जारी किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रवासी बंगाली मजदूरों की पीड़ा पर होगा मंडप का थीम
इसके अलावा, मजदूरों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001030009 भी जारी किया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News