Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चारधाम यात्रा से लौट रही बस हुगली में दुर्घटनाग्रस्त, एक श्रद्धालु की मौत

टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस लाॅरी को काफ़ी दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

17 Sep 2025

चारधाम यात्रा से लौट रही बस हुगली में दुर्घटनाग्रस्त, एक श्रद्धालु की मौत

उत्तर प्रदेश से गंगासागर दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं से भरी एक बस बुधवार तड़के दुर्घटना का शिकार हो गई। बस में कुल 56 यात्री सवार थे। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 12 गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के कटरा निवासी रामदेव मिश्र (45) के तौर पर हुई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धालुओं को लेकर बस देवघर से गंगासागर जा रही थी। बुधवार तड़के हुगली ज़िले के गुड़ाप स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बस ने आगे जा रही एक लाॅरी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस लाॅरी को काफ़ी दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही गुड़ाप थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दुर्घटना में 12 बस यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तुरंत बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। बाक़ी यात्रियों को पुलिस की मदद से बस से सुरक्षित निकालकर स्थानीय सामुदायिक भवन में रखा गया।

पुलिस को आशंका है कि चालक बस चलाते समय सो गया था, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं के भोजन और ठहरने की व्यवस्था की गई है। गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था भी कर दी गई है। दुर्घटना में फंसे श्रद्धालुओं से मिलने के लिए डीएसपी ट्रैफिक त्रिदीब विश्वास और धानियाखली की विधायक असीमा पात्र भी सामुदायिक भवन पहुंचे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चारधाम यात्रा से लौट रही बस हुगली में दुर्घटनाग्रस्त
Hooghly, Road Accident, Gangasagar, Pilgrims, Uttar Pradesh





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News