Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

12 वर्ष के बच्चे को तेंदुए ने बनाया शिकार, जंगल से मिला शव

स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में जंगल से अस्मित को बरामद कर शुल्कापाड़ा ग्रामीण अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।

17 Sep 2025

12 वर्ष के बच्चे को तेंदुए ने बनाया शिकार, जंगल से मिला शव

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में तेंदुए के हमले में एक किशोर की मौत हो गई है। घटना मंगलवार रात जिले के नागराकाटा ब्लॉक के दक्षिण खेरकाटा इलाके में घटी है। मृतक किशोर का नाम अस्मित राय (12) है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, अस्मित घर के पिछवाड़े में खेल रहा था। तभी तेंदुआ अस्मित को घसीटकर जंगल में ले गया।

घरवाले अस्मित को बचाने के लिए उसके पीछे दौर पड़े। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में जंगल से अस्मित को बरामद कर शुल्कापाड़ा ग्रामीण अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद अस्पताल परिसर में तनाव फैल गया। स्थानीय निवासियों ने सवाल उठाया कि आदमखोर तेंदुए के हमले कब रुकेंगे। सूचना पर नागराकाटा थाने की पुलिस, खुनिया रेंज के रेंजर सजल कुमार राय और डायना रेंज के वनकर्मी अस्पताल पहुंचे।

स्थानीय लोगों के आक्रोश के बीच घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इससे पहले भी तेंदुआ दक्षिण खेरकाटा इलाके से एक किशोर को घसीटकर ले गया था। जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई थी। उस घटना के बाद से लगातार तेंदुए के हमले हो रहे हैं। इससे वनकर्मियों और प्रशासनिक हलकों में काफी चिंता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


12 वर्ष के बच्चे को तेंदुए ने बनाया शिकार, जंगल से मिला शव
Jalpaiguri, North Bengal, Leopard Attack





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News