Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कर्नाटक के SBI में दिनदहाड़े डकैती, 1 करोड़ कैश व 20 किलो सोना ले उड़े बदमाश

विजयपुरा के एसपी लक्ष्मण निम्बार्गी के अनुसार, आरोपियों ने चोरी के लिए सुजुकी की ईवी गाड़ी का इस्तेमाल किया था, जिसपर एक नकली नंबर प्लेट लगी थी।

17 Sep 2025

कर्नाटक के SBI में दिनदहाड़े डकैती, 1 करोड़ कैश व 20 किलो सोना ले उड़े बदमाश

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में दिनदहाड़े लुटेरों ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पर धावा बोल दिया। उनके हाथ में पिस्तौल और चाकू थे। लुटेरों ने 20 करोड़ रुपये के कैश और सोने के जेवरात लेकर भाग निकले। यह घटना मंगलवार की शाम लगभग 6:30 बजे की है। विजयपुरा जिले के चाडचन शाखा को चोरों ने निशाना बनाया था। इस दौरान उन्होंने भारी मात्रा में कैश और सोना लूट लिया, जिसकी कीमत 21 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, तीन लोग मास्क पहनकर बैंक में दाखिल हुए। उन्होंने बैंक में खाता खुलवाने की बात कहकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने बैंक मैनेजर, कैशियर समेत सभी कर्मचारियों पर बंदूर और चाकू तान दी। इसके बाद लुटेरों ने पूरे बैंक स्टाफ के हाथ और पैर बांध दिए।

पुलिस ने मामले पर FIR दर्ज कर ली है। अनुमान के अनुसार, लुटेरों ने 1 करोड़ रुपये का कैश और 20 करोड़ रुपये के सोने के गहने लूटे हैं। बैंक के मैनेजर ने पुलिस में शिकायत लिखवाई है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

विजयपुरा के एसपी लक्ष्मण निम्बार्गी के अनुसार, आरोपियों ने चोरी के लिए सुजुकी की ईवी गाड़ी का इस्तेमाल किया था, जिसपर एक नकली नंबर प्लेट लगी थी। बैंक में डकैती को अंजाम देने के बाद आरोपी महाराष्ट्र के पंढरपुर की तरफ भाग गए। इस पूरे मामले की जांच चल रही है। आरोपियों को पकड़ने की हर संभव कोशिश की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कर्नाटक के SBI में डकैती, 1 करोड़ कैश, 20 किलो सोना ले उड़े
SBI, Karnataka, Robbery





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News