Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'दबंग' डायरेक्टर अभिनव कश्यप का फूटा गुस्सा, सलमान खान पर लगाए कड़े आरोप

वीडियो सामने आते ही सलमान के फैंस भड़क उठे हैं और सोशल मीडिया पर अभिनव को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, इस दौरान अभिनव उस दौर की चर्चा कर रहे थे, जब सलमान को फिल्म 'तेरे नाम' से खास पहचान मिली थी।

18 Sep 2025

'दबंग' डायरेक्टर अभिनव कश्यप का फूटा गुस्सा, सलमान खान पर लगाए कड़े आरोप

'दबंग' फेम निर्देशक अभिनव कश्यप इन दिनों लगातार सलमान खान और उनके परिवार पर हमलावर बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने सलमान को गुंडा, बदतमीज और गंदा इंसान कहकर विवाद खड़ा कर दिया था। अब एक बार फिर अभिनव ने अपनी वही कड़ी टिप्पणियां दोहराते हुए सलमान पर तीखा वार किया है। उनकी ताजा बयानबाजी ने फैंस का गुस्सा और भड़का दिया है। अभिनव अब एक नए वीडियो में उन्हें छपरी कहकर संबोधित करते नजर आए हैं। वीडियो सामने आते ही सलमान के फैंस भड़क उठे हैं और सोशल मीडिया पर अभिनव को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, इस दौरान अभिनव उस दौर की चर्चा कर रहे थे, जब सलमान को फिल्म 'तेरे नाम' से खास पहचान मिली थी।

बातचीत में अभिनव कश्यप ने एक बार फिर सलमान खान पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "सलमान ने 'वॉन्टेड' और 'तेरे नाम' जैसी फिल्मों के जरिए खुद को एक छिछोरे और मवाली की छवि में ढाल लिया था। लेकिन 'दबंग' के लिए उन्हें यह छवि पीछे छोड़नी पड़ी। सच कहूं तो सलमान और उनका परिवार सामान्य नहीं है। सलमान एक घोषित अपराधी हैं। गैरकानूनी हथियार रखने के मामले में उन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई थी। उसी दिन जमानत भी मिल गई और तब से शायद वो जमानत पर ही बाहर हैं। अपराधी आखिर अपराधी ही होता है।"

'दबंग' सिर्फ सलमान खान के लिए ही नहीं, बल्कि निर्देशक अभिनव कश्यप के करियर के लिए भी एक मील का पत्थर साबित हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी और हाल ही में अपनी रिलीज़ के 15 साल पूरे कर चुकी है। हालांकि अभिनव के लिए इसका अनुभव उतना सुखद नहीं रहा। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही उनका और सलमान का रिश्ता बिगड़ गया। हालात ऐसे बने कि अभिनव को पूरी फ्रैंचाइज़ से बाहर कर दिया गया और वह 'दबंग 2' का हिस्सा भी नहीं बन पाए।

जब अभिनव कश्यप से 'दबंग 2' छोड़ने की वजह पूछी गई थी, तो उन्होंने साफ कहा था, "कोई विवाद नहीं था। बस ये लोग बदतमीज हैं, गुंडे हैं। इन्हें काम करना नहीं, बल्कि एहसान जताना आता है। इन्हें लगता है कि ये किसी की ज़िंदगी बना सकते हैं। मैं झूठ बोलने वाला इंसान नहीं हूं। कई बार कड़वा सच दबा देता हूं, चुप हो जाता हूं, लेकिन अगर कुरेदोगे तो सच सुनना ही पड़ेगा।" अभिनव ने यह भी तंज कसा था कि सलमान खान एक्टिंग को भी दूसरों पर एहसान करने जैसा मानते हैं।

गौरतलब है कि अभिनव कश्यप ने साल 2010 में फिल्म 'दबंग' से निर्देशन की दुनिया में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह लेखन टीम का भी हिस्सा रहे थे। इसके बाद उन्होंने 2013 में रणबीर कपूर स्टारर 'बेशरम' का निर्देशन किया। हालांकि, उस फिल्म के बाद से अभिनव किसी और प्रोजेक्ट के साथ परदे पर नहीं लौटे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'दबंग' डायरेक्टर अभिनव कश्यप का फूटा गुस्सा, सलमान खान पर लग
वीडियो सामने आते ही सलमान के फैंस भड़क उठे हैं और सोशल मीडिया पर अभिनव को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, इस दौरान अभिनव उस दौर की चर्चा कर रहे थे, जब सलमान को फि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News