Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

चंद्रनाथ सिन्हा को हिरासत में लेने की मांग, ईडी ने अदालत में किया आवेदन

प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति घोटाले से जुड़े इस मामले में ईडी पहले ही चंद्रनाथ सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है

20 Sep 2025

चंद्रनाथ सिन्हा को हिरासत में लेने की मांग, ईडी ने अदालत में किया आवेदन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कारागार एवं लघु कुटीर उद्योग मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा को शिक्षक नियुक्ति घोटाले से जुड़े मामले में हिरासत में लेने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को बैंकशाल स्थित विशेष अदालत में आवेदन किया।
ईडी ने अदालत को बताया कि मंत्री के घर से 41 लाख नकद, मोबाइल फोन और कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए थे। ईडी के वकीलों ने अदालत में दलील दी कि वर्ष 2024 में बोलपुर स्थित चंद्रनाथ सिन्हा के आवास पर छापेमारी के दौरान बरामद रकम के स्रोत की वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए थे। उनका दावा था कि यह राशि कृषि और फसल से हुई आमदनी की है, लेकिन आयकर रिटर्न और अन्य दस्तावेजों में इसकी पुष्टि नहीं हुई। मंत्री द्वारा कई लेन-देन और पैसों के स्रोत को छुपाया गया।
एजेंसी ने अदालत को बताया कि 25 सितंबर को मुरारई स्थित भूमि अधिकारी के दफ्तर से जब्त दस्तावेजों में कृषि आय और वास्तविक आय में भारी विसंगतियां पाई गईं। कई जरूरी कागजात मांगे जाने के बावजूद मंत्री ने समय पर उन्हें प्रस्तुत नहीं किया और चार्जशीट दाखिल होने के बाद ही जल्दबाजी में दस्तावेज सौंपे। चंद्रनाथ सिन्हा ने बताया है कि उन्होंने कृषि और रियल एस्टेट से आय प्राप्त की है। मगर इसके पुख्ता सबूत उपलब्ध नहीं हैं। एजेंसी का आरोप है कि उनके खिलाफ और भी नगद लेन-देन की जानकारी मिली है, जिसके लिए हिरासत में पूछताछ जरूरी है। आगामी मंगलवार को इस मामले में निर्णय सुनाया जा सकता है।
वहीं, अदालत से बाहर निकलते हुए मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा ने पत्रकारों से कहा, “मेरे खिलाफ बहुत कुछ कहा जा रहा है लेकिन मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है और आगे भी रहेगा। मैं प्रभावशाली व्यक्ति नहीं हूं।” प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति घोटाले से जुड़े इस मामले में ईडी पहले ही चंद्रनाथ सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चंद्रनाथ सिन्हा को हिरासत में लेने की मांग
प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति घोटाले से जुड़े इस मामले में ईडी पहले ही चंद्रनाथ सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News