Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

न्यायमूर्ति पवन कुमार बजंथरी ने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रुप में ली शपथ

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें एक समारोह के दौरान शपथ दिलाई है।

21 Sep 2025

न्यायमूर्ति पवन कुमार बजंथरी ने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रुप में ली शपथ

पटना। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रुप में न्यायमूर्ति पवन कुमार बजंथरी ने रविवार को पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें एक समारोह के दौरान शपथ दिलाई है।

शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी थे। मुख्यमंत्री ने इस शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें भी साझा की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा कि आज पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (मनोनीत) न्यायमूर्ति पवन कुमार भीमप्पा बजंथरी जी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ।

दरअसल, पवन कुमार बजंथरी 27 अगस्त, 2025 से पटना उच्च न्यायालय के कार्यकारी न्यायाधीश के तौर पर अपना दायित्व संभाल रहे थे। तत्कालीन मु्ख्य न्यायाधीस जस्टिस बिपुल एम. पंचोली के उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत होने के बाद से यह पद रिक्त हो गया था। शपथ ग्रहण के बाद अब पवन कुमार बजंधरी पू्र्णकालिक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पटना उच्च न्यायालय में न्यायिक प्रशासन का नेतृत्व करेंगे।

कर्नाटक में जन्मे पवन कुमार बजंथरी ने बेगलुरु के एलजेआरसी लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की थी। इससे पहले वो कर्नाटक उच्च न्यायालय में न्यायाधीश रह चुके हैं। पी.बी बजंथरी को लेकर पटना उच्च न्यायालय के वकीलों की नाराजगी भी सामने आई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यायमूर्ति पवन कुमार बजंथरी ने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें एक समारोह के दौरान शपथ दिलाई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News