Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

यास्तिका भाटिया के घुटने की हुई सर्जरी, बोलीं- जल्द ठीक होने और वापसी पर ध्यान

उन्होंने बताया है कि उनके घुटने की सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है। अब उनका ध्यान जल्द ठीक होकर मैदान पर वापसी पर है।

21 Sep 2025

यास्तिका भाटिया के घुटने की हुई सर्जरी, बोलीं- जल्द ठीक होने और वापसी पर ध्यान

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी यास्तिका भाटिया ने अपने घुटने की चोट को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि उनके घुटने की सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है। अब उनका ध्यान जल्द ठीक होकर मैदान पर वापसी पर है।

यास्तिका को इस महीने की शुरुआत में बाएं घुटने में चोट लगने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू एकदिवसीय सीरीज के साथ-साथ आईसीसी महिला विश्व कप 2025 से भी बाहर कर दिया गया था। आईसीसी महिला विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले से होगी।

यास्तिका ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "पिछले कुछ दिनों में घुटने की चोट के बाद मुझे कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है। मैं अभी भी इन सब से उबर रही हूं, लेकिन मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सर्जरी अच्छी तरह से हुई। मैं अपने डॉक्टरों और उन सभी लोगों की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे इतना प्यार और समर्थन दिया। मेरा ध्यान अब ठीक होने, मज़बूत बने रहने और जल्द से जल्द मैदान पर वापसी पर है। इस खेल के प्रति मेरा प्रेम और अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज 1-2 से हार गई। अब टीम का ध्यान 30 सितंबर से शुरू होने वाले विश्व कप पर होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यास्तिका भाटिया के घुटने की हुई सर्जरी, बोलीं- जल्द ठीक होने
उन्होंने बताया है कि उनके घुटने की सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है। अब उनका ध्यान जल्द ठीक होकर मैदान पर वापसी पर है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News