Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महालया की रात न्यूटाउन में हादसा, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक ज्योतिष देबनाथ ईको पार्क थाने में तैनात थे। रविवार रात वह साइकिल से गश्त कर रहे थे। उनके साथ एक अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। उसी समय चिनार पार्क की ओर तेज रफ्तार में जा रही एक मोटरसाइकिल ने नियंत्रण खोकर खड़े ज्योतिष को जोरदार टक्कर मार दी।

22 Sep 2025

महालया की रात न्यूटाउन में हादसा, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत

कोलकाता। कोलकाता के न्यूटाउन ईको पार्क के गेट नंबर दो के पास रविवार रात एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ज्योतिष देबनाथ (40 वर्ष) की मौत हो गई। हादसा रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक ज्योतिष देबनाथ ईको पार्क थाने में तैनात थे। रविवार रात वह साइकिल से गश्त कर रहे थे। उनके साथ एक अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। उसी समय चिनार पार्क की ओर तेज रफ्तार में जा रही एक मोटरसाइकिल ने नियंत्रण खोकर खड़े ज्योतिष को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ज्योतिष और उनके साथी दोनों सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने ज्योतिष को मृत घोषित कर दिया। उनके साथ मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी घायल हैं और फिलहाल इलाज चल रहा है।

घटना के बाद से ही पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश में जुट गई है। बिधाननगर पुलिस के डीसी (न्यूटाउन ज़ोन) मानव सिंगला ने कहा, “पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बाइक और चालक का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चल रहा है।”
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महालया की रात न्यूटाउन में हादसा, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक ज्योतिष देबनाथ ईको पार्क थाने में तैनात थे। रविवार रात वह साइकिल से गश्त कर रहे थे। उनके साथ एक अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। उसी स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News