Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

फिल्म 'हैवान' के सेट पर स्पॉट हुए अक्षय कुमार

दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी को दर्शक हमेशा खास मानते आए हैं और अब उनकी नई फिल्म 'हैवान' को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

22 Sep 2025

फिल्म 'हैवान' के सेट पर स्पॉट हुए अक्षय कुमार

बॉलीवुड में लंबे समय बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी को दर्शक हमेशा खास मानते आए हैं और अब उनकी नई फिल्म 'हैवान' को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर प्रियदर्शन कर रहे हैं, जो अपनी फिल्मों की अनोखी कहानी और शानदार प्रस्तुति के लिए मशहूर हैं।

फिल्म 'हैवान' की शूटिंग की शुरुआत कोच्चि में हुई थी, जहां से इसकी पहली झलकें भी सामने आईं। हाल ही में सेट से अक्षय कुमार और सैफ अली खान की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दोनों अभिनेता निर्देशक प्रियदर्शन के साथ चर्चा करते और कैमरे के सामने दमदार अंदाज में शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। अब तक फिल्म का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा फिल्माया जा चुका है। कोच्चि शेड्यूल के बाद यूनिट अब वागामोन और ऊटी की खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग कर रही है।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी 90 के दशक और शुरुआती 2000 के दशक में कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही है। दोनों को दर्शकों ने एक्शन और कॉमेडी फिल्मों में खूब पसंद किया। अब करीब 17 साल बाद दोनों एक साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म 'हैवान' में दोनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी, जो दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण साबित हो सकती है। फिल्म में अक्षय और सैफ के अलावा श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। दोनों अभिनेत्रियां फिल्म की कहानी में खास मोड़ लेकर आएंगी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक किरदारों के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो यह फिल्म एक रोमांचक थ्रिलर होगी, जिसमें हर मोड़ पर रहस्य और सस्पेंस देखने को मिलेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिल्म 'हैवान' के सेट पर स्पॉट हुए अक्षय कुमार
दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी को दर्शक हमेशा खास मानते आए हैं और अब उनकी नई फिल्म 'हैवान' को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News