Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रूस में बुद्ध के अवशेषों के प्रदर्शन के लिए बौद्ध भिक्षुओं ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से विश्व के अनेक देशों में भारतीय आध्यात्मिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और प्रसार की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है।

22 Sep 2025

रूस में बुद्ध के अवशेषों के प्रदर्शन के लिए बौद्ध भिक्षुओं ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर प्रदेशभर से पधारे बौद्ध भिक्षुओं व भंते समाज के प्रतिनिधियों ने भगवान बुद्ध के 'पिपरहवा अवशेषों' की रूस के कालमिकिया गणराज्य में प्रदर्शनी के आयोजन के लिए प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए आभार भी जताया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से विश्व के अनेक देशों में भारतीय आध्यात्मिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और प्रसार की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा कि रूस में भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों की प्रदर्शनी का आयोजन भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर के गौरव को विश्वपटल पर स्थापित करने वाला ऐतिहासिक क्षण है। दुनिया के 38 से अधिक देशों में तथागत बुद्ध के बहुसंख्यक अनुयायी रहते हैं। कोई ऐसा देश नहीं होगा, जहां तथागत बुद्ध के अनुयायी न हों।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र महासंघ से संबोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि हमने संसार को बुद्ध दिया है युद्ध नहीं। अगर संसार में शांति चाहिए तो सबको तथागत बुद्ध की शरण में आना होगा। उनकी कही इस बात की तमाम बौद्ध देशों में व्यापक चर्चा हुई। उन्हाेंने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दुनिया के तीन देश थाईलैंड, मंगोलिया और वियतनाम में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं। तथागत बुद्ध के अवशेष लेकर हम रूस जा रहे हैं। इससे इन देशों में भारत के राजनीतिक संबंध के साथ-साथ आध्यात्मिक संबंध भी बन गए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अनेक राज्यों में भाजपा की सरकार है। उनके बीच से मुझे रूस का प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व करने का अवसर दिया है। जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गयी है उसे सही तरह से निभाकर वापस आऊंगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, भंते समाज के प्रतिनिधिगण एवं अन्य प्रतिष्ठितजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रूस में बुद्ध के अवशेषों के प्रदर्शन के लिए बौद्ध भिक्षुओं न
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से विश्व के अनेक देशों में भारतीय आध्यात्मिक धरोहरों के संरक्षण, संव





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News