Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मौसम और कानून-व्यवस्था पर नजर रखने काे कंट्रोल रूम बनाएगी बंगाल सरकार

दुर्गा पूजा के दिनों में जब सरकारी संस्थान बंद रहेंगे, तब राज्य आपदा प्रबंधन विभाग चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसी भी घटना की जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन पर आती है, इसलिए अग्रिम तैयारी की गई है।

25 Sep 2025

मौसम और कानून-व्यवस्था पर नजर रखने काे कंट्रोल रूम बनाएगी बंगाल सरकार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने दुर्गा पूजा के दौरान मौसम और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के लिए राज्य सचिवालय नवान्न में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्णय लिया है। हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण कोलकाता का ठप पड़ जाना और करंट लगने से 11 लोगों की हुई मौत के बाद यह कदम उठाया गया है।

दुर्गा पूजा के दिनों में जब सरकारी संस्थान बंद रहेंगे, तब राज्य आपदा प्रबंधन विभाग चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसी भी घटना की जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन पर आती है, इसलिए अग्रिम तैयारी की गई है। उन्होंने कहा, “हम लोग चौबीसों घंटे काम करेंगे ताकि जनता को किसी भी तरह की असुविधा न हो और हर स्थिति से निपटा जा सके।”

जानकारी के अनुसार यह कंट्रोल रूम छठ पूजा (25 से 28 अक्टूबर) तक सक्रिय रहेगा। इसमें सचिव स्तर के एक अधिकारी और मॉनिटरिंग टीम के दो अधिकारी मौजूद रहेंगे, जिनके अधीन कई अन्य अधिकारी कार्य करेंगे। सभी स्टाफ दो शिफ्टों में काम करेंगे और मुख्य रूप से मौसम व अन्य घटनाओं पर नजर रखेंगे। इस निगरानी टीम की रिपोर्ट सीधे विभाग के प्रधान सचिव को सौंपी जाएगी और वहां से सूचनाएं राज्य के मुख्य सचिव, नगर निगमों तथा कोलकाता पुलिस तक पहुंचेंगी।

उल्लेखनीय है कि, मंगलवार को मात्र पांच घंटे में एक माह के बराबर बारिश हुई थी। भारी वर्षा के दौरान हुगली नदी में ज्वार आने से जलजमाव की स्थिति और भी भयावह हो गई। इसके चलते कोलकाता की लगभग सभी सड़कें जलमग्न हो गईं, ट्रेन और मेट्रो सेवाएं बाधित हो गईं तथा यातायात पूरी तरह चरमरा गया। इस दौरान राज्य में 11 लोगों की करंट लगने से मौत हाे गई थी, जिनमें आठ अकेले कोलकाता में थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मौसम और कानून-व्यवस्था पर नजर रखने काे कंट्रोल रूम बनाएगी बं
दुर्गा पूजा के दिनों में जब सरकारी संस्थान बंद रहेंगे, तब राज्य आपदा प्रबंधन विभाग चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसी भी घटन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News