Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एशिया कप 2025: भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराया, फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

भारत से मिले 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम शुरुआत से दबाव में रही। सलामी बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के बाद सैफ हसन (69 रन, 51 गेंद, 3 चौके, 5 छक्के) ने परवेज हुसैन इमोन (21 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की।

25 Sep 2025

एशिया कप 2025: भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराया, फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

दुबई। एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ ही श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, जबकि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच अब सेमीफाइनल जैसा बन गया है।

भारत से मिले 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम शुरुआत से दबाव में रही। सलामी बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के बाद सैफ हसन (69 रन, 51 गेंद, 3 चौके, 5 छक्के) ने परवेज हुसैन इमोन (21 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। हालांकि, इस साझेदारी के टूटते ही बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। अंततः बांग्लादेश की पूरी टीम 127 रनों पर सिमट गई।

भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और बांग्लादेश को कभी संभलने का मौका नहीं दिया। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। जबकि जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को दो-दो सफलता मिली। वहीं, अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने भी एक-एक विकेट चटकाए।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। भारत की पारी के हीरो रहे अभिषेक शर्मा, जिन्होंने 37 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 75 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 38 रन (29 गेंद) बनाए। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव (5), शिवम दुबे (2), तिलक वर्मा (5) जैसे बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।

बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जबकि तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान और मोहम्मद सैफुद्दीन को एक-एक सफलता मिली।

इस जीत से भारत ने फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है और अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले अहम मुकाबले पर टिकी होंगी, जो दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल का काम करेगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एशिया कप 2025: भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराया, फाइनल
भारत से मिले 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम शुरुआत से दबाव में रही। सलामी बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के बाद सैफ हसन (69 रन, 51 गेंद, 3





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News