Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

करण जौहर की 'दोस्ताना 2' को मिला नया चेहरा, विक्रांत मैसी की हुई एंट्री

अब ताज़ा अपडेट यह है कि 'दोस्ताना 2' में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता विक्रांत मैसी की एंट्री हो चुकी है, जिसकी पुष्टि खुद अभिनेता ने की है।

25 Sep 2025

करण जौहर की 'दोस्ताना 2' को मिला नया चेहरा, विक्रांत मैसी की हुई एंट्री

फिल्ममेकर करण जौहर की बहुचर्चित फिल्म 'दोस्ताना 2' लंबे समय तक अटकी रहने के बाद अब दोबारा ट्रैक पर लौट आई है। शुरुआत में इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले थे और दोनों ने करीब 30-35 दिन तक शूटिंग भी की थी। लेकिन अचानक प्रोजेक्ट रोक दिया गया। अब ताज़ा अपडेट यह है कि 'दोस्ताना 2' में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता विक्रांत मैसी की एंट्री हो चुकी है, जिसकी पुष्टि खुद अभिनेता ने की है।

दिए एक इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने खुद पुष्टि की कि वह 'दोस्ताना 2' में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह उनका करण जौहर के साथ पहला प्रोजेक्ट है। उन्होंने बताया कि वह कार्तिक आर्यन की जगह फिल्म में शामिल हुए हैं। इसके अलावा, फिल्म में लक्ष्य लालवानी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। विक्रांत ने कहा, "मैं 'दोस्ताना 2' कर रहा हूं। यह मेरी पहली धर्मा प्रोडक्शन फिल्म है। मुझे लगता है कि यह खबर पहले ही आ चुकी थी।"

विक्रांत मैसी ने बताया कि 'दोस्ताना 2' में उनके किरदार का एक नया अवतार देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, "फिल्म में आप मुझे स्टाइलिश डिजाइनर कपड़े पहनकर और चश्मा लगाए हुए देखेंगे। करण सर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मेरा लुक बिल्कुल परफेक्ट हो।" हालांकि, विक्रांत ने फिल्म की मुख्य अभिनेत्री का नाम शेयर करने से इंकार कर दिया और कहा, "इसकी घोषणा करण सर ही करेंगे।" बता दें कि 'दोस्ताना 2' की शूटिंग यूरोप में शुरू हो चुकी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


करण जौहर की 'दोस्ताना 2' को मिला नया चेहरा, विक्रांत मैसी की
अब ताज़ा अपडेट यह है कि 'दोस्ताना 2' में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता विक्रांत मैसी की एंट्री हो चुकी है, जिसकी पुष्टि खुद अभिनेता ने की है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News