Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराया, फाइनल का कटाया टिकट

पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 49 रन पर ही 5 विकेट गंवा दिए। इसके बाद लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों ने वापसी करवाई। मोहम्मद हारिस ने 31 रन बनाए, मोहम्मद नवाज ने 25 रन जबकि शाहीन शाह अफरीदी ने 13 गेंदों पर 19 रन की तेज पारी खेली। फहीम अशरफ ने भी 14 रन बनाकर टीम को 135 रन तक पहुंचाया।

26 Sep 2025

एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराया, फाइनल का कटाया टिकट

दुबई। एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। गुरुवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट पर 124 रन ही बना पाई।

पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 49 रन पर ही 5 विकेट गंवा दिए। इसके बाद लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों ने वापसी करवाई। मोहम्मद हारिस ने 31 रन बनाए, मोहम्मद नवाज ने 25 रन जबकि शाहीन शाह अफरीदी ने 13 गेंदों पर 19 रन की तेज पारी खेली। फहीम अशरफ ने भी 14 रन बनाकर टीम को 135 रन तक पहुंचाया।

बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने 3 विकेट, रिशाद हुसैन और महेदी हसन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

136 रनों के लक्ष्य को डिफेंड करते हुए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने धमाकेदार शुरुआत दी। उन्होंने पहले ही ओवर में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन एमोन को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा और बाद में तौहीद हृदोय को आउट करके बांग्लादेश की पारी को लड़खड़ा दिया। हारिस रऊफ ने भी 3 विकेट लेकर टीम की स्थिति मजबूत की।

पाकिस्तान की गेंदबाजी के स्टार सैम अयूब ने 4 ओवर में केवल 16 रन खर्च किए और 2 विकेट लिए। शाहीन शाह अफरीदी ने 4 ओवर में 3 विकेट लिए और सिर्फ 17 रन दिए। हारिस रऊफ ने भी 3 विकेट चटकाए। इस दमदार प्रदर्शन की मदद से पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

पाकिस्तान अब एशिया कप 2025 के फाइनल में 28 सितंबर को टीम इंडिया से भिड़ेगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराया, फा
पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 49 रन पर ही 5 विकेट गंवा दिए। इसके बाद लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों ने वापसी करवाई। मोहम्मद हारिस ने 31 रन बनाए, मोहम्मद





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News