Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल बने कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

न्याय मंत्रालय द्वारा शुक्रवार शाम जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने कलकत्ता हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश न्यायमूर्ति पॉल को नियमित नियुक्ति होने तक मुख्य न्यायाधीश के दायित्व संभालने के लिए अधिकृत किया है।

27 Sep 2025

न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल बने कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

कोलकाता। केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल को कलकत्ता हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी की है। यह नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत की गई है।

न्याय मंत्रालय द्वारा शुक्रवार शाम जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने कलकत्ता हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश न्यायमूर्ति पॉल को नियमित नियुक्ति होने तक मुख्य न्यायाधीश के दायित्व संभालने के लिए अधिकृत किया है।

उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में न्यायमूर्ति सौमेन सेन को तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश टी. एस. शिवगणनम के सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। न्यायमूर्ति शिवगणनम ने दो से अधिक वर्षों का कार्यकाल पूरा किया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने न्यायमूर्ति सेन को मेघालय हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की अनुशंसा की थी, जिसे अब केंद्र सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल बने कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्
न्याय मंत्रालय द्वारा शुक्रवार शाम जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने कलकत्ता हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश न्यायमूर्ति पॉल को नियमित नियुक्ति होने तक मुख्य





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News