Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर, दुर्गा आराधना पर नहीं बरपेगा इंद्र का कहर

मौसम विभाग के अनुसार, दशमी के दिन दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की प्रबल संभावना है। वहीं, अगले 24 घंटों में निम्नचाप और कमजोर होगा, लेकिन हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति से इनकार नहीं किया जा सकता।

27 Sep 2025

मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर, दुर्गा आराधना पर नहीं बरपेगा इंद्र का कहर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दुर्गोत्सव के दौरान बारिश की आशंका से चिंतित श्रद्धालुओं और पंडाल आयोजकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। अलीपुर मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया कि ओडिशा के गोपालपुर के पास बना निम्नचाप तंत्र कमजोर पड़ रहा है और इसका रुख छत्तीसगढ़ की ओर है। इसके चलते षष्ठी से अष्टमी तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की संभावना अब काफी हद तक कम हो गई है। हालांकि हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, दशमी के दिन दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की प्रबल संभावना है। वहीं, अगले 24 घंटों में निम्नचाप और कमजोर होगा, लेकिन हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति से इनकार नहीं किया जा सकता। शनिवार को दोपहर 11:15 बजे के बाद से पूर्व और पश्चिम मिदनापुर तथा झाड़ग्राम जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

कोलकाता का मौसम भी पंडाल घूमने वालों के लिए अपेक्षाकृत अनुकूल रहेगा। पंचमी के दिन आकाश आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में कोलकाता का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री ऊपर है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को हवा में नमी का स्तर अधिकतम 97 प्रतिशत और न्यूनतम 70 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि षष्ठी से अष्टमी तक बारिश की तीव्रता घटने से दुर्गोत्सव का उल्लास कम नहीं होगा, लेकिन दशमी पर श्रद्धालुओं और आयोजकों को मौसम के तेवरों से सावधान रहना होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर, दुर्गा आराधना पर नहीं बरपेगा
मौसम विभाग के अनुसार, दशमी के दिन दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की प्रबल संभावना है। वहीं, अगले 24 घंटों में निम्नचाप और कमजोर होगा, लेकिन हल्की से मध





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News