Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दशहरा के बाद फिर बाढ़ का खतरा, डिवीसी से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई चिंता

इससे पहले दुर्गा पूजा से ठीक पहले लगातार हुई भारी बारिश और डिवीसी से छोड़े गए पानी के कारण राज्य के कई जिलों में बाढ़ आ चुकी थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उस बाढ़ के लिए डिवीसी को जिम्मेदार ठहराया था। अब दशहरा खत्म होते ही फिर उसी तरह की स्थिति बनने का खतरा पैदा हो गया है।

03 Oct 2025

दशहरा के बाद फिर बाढ़ का खतरा, डिवीसी से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई चिंता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दशहरा खत्म होते ही फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गुरुवार को विजयादशमी की सुबह से ही राज्य के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई थी। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। इस बीच, झारखंड के तेनुघाट जलाशय से दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डिवीसी) ने पानी छोड़ना शुरू कर दिया है, जिससे दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में नए सिरे से जलजमाव और बाढ़ की आशंका गहराने लगी है।

इससे पहले दुर्गा पूजा से ठीक पहले लगातार हुई भारी बारिश और डिवीसी से छोड़े गए पानी के कारण राज्य के कई जिलों में बाढ़ आ चुकी थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उस बाढ़ के लिए डिवीसी को जिम्मेदार ठहराया था। अब दशहरा खत्म होते ही फिर उसी तरह की स्थिति बनने का खतरा पैदा हो गया है।

डिवीसी और प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार शाम लगभग सात बजे झारखंड के तेनुघाट जलाशय से करीब 21 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह तक जलाशय का जलस्तर 860 फुट तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान के बेहद करीब है। यही पानी पंंचेत तक पहुंच रहा है। देर रात तक मैथन और पंंचेत जलाशयों से भी 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने की संभावना जताई गई है।

इधर, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि निम्न दबाव के कारण एकादशी और द्वादशी के दिन भी बारिश होगी। ऐसे में लक्ष्मी पूजा से पहले ही दक्षिण बंगाल के विस्तृत क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनने का खतरा और बढ़ गया है। झारखंड और बिहार में भी लगातार बारिश हो रही है, जिसका सीधा असर बंगाल के जिलों पर पड़ सकता है।

पिछली बार की तबाही अभी पूरी तरह से थमी भी नहीं थी कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बीच नई आशंका खड़ी हो गई है। प्रशासन अलर्ट पर है, लेकिन स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है कि डिवीसी से छोड़े गए पानी और लगातार बारिश के कारण कुछ लोगों को घर छोड़ना पड़ सकता है। राज्य सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आधिकारिक छुट्टी के बावजूद सचिवालय से हालात पर निगरानी बनी हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग को ऐसी स्थिति में तत्काल कदम उठाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दशहरा के बाद फिर बाढ़ का खतरा, डिवीसी से छोड़े गए पानी ने बढ
इससे पहले दुर्गा पूजा से ठीक पहले लगातार हुई भारी बारिश और डिवीसी से छोड़े गए पानी के कारण राज्य के कई जिलों में बाढ़ आ चुकी थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उस ब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News