Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

'कांतारा-चैप्टर 1' की रिलीज के बाद तीसरे पार्ट का ऐलान

सबसे बड़ी बात यह है कि मेकर्स ने फिल्म के तीसरे भाग की भी आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस खबर ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है। हालांकि अभी तक रिलीज़ डेट शेयर नहीं की गई है।

03 Oct 2025

'कांतारा-चैप्टर 1' की रिलीज के बाद तीसरे पार्ट का ऐलान

अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांतारा- चैप्टर 1' इस दशहरा 2 अक्टूबर' को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिल रही है। भरे हुए थिएटर्स और सोशल मीडिया पर मिल रही पॉज़िटिव प्रतिक्रिया यह साबित करती है कि फिल्म ने दर्शकों के दिलों में एक बार फिर गहरी छाप छोड़ी है। सबसे बड़ी बात यह है कि मेकर्स ने फिल्म के तीसरे भाग की भी आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस खबर ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है। हालांकि अभी तक रिलीज़ डेट शेयर नहीं की गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म का नाम 'कांतारा: ए लीजेंड -चैप्टर 2' रखा है। जैसे 'कांतारा- चैप्टर 1' साल 2022 में रिलीज़ हुई 'कांतारा' का प्रीक्वल है, उसी तरह नया चैप्टर भी प्रीक्वल होगा, लेकिन यह सीधे तौर पर 'कांतारा- चैप्टर 1' का सीक्वल माना जाएगा। फिल्म के क्लाइमैक्स में एक बच्चे का अधूरा सवाल छोड़ दिया गया था और उसी से तीसरे भाग की नींव रखी गई है।

गौरतलब है कि 2022 में रिलीज़ हुई 'कांतारा' ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था, बल्कि इसे समीक्षकों की भी खूब प्रशंसा मिली थी। महज़ 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 407.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। साथ ही, इसे 2 नेशनल अवॉर्ड्स भी मिले थे। एक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (ऋषभ शेट्टी) और दूसरा सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए। अब 'कांतारा- चैप्टर 1' की सफलता और तीसरे भाग की आधिकारिक पुष्टि ने इस फ्रेंचाइज़ी को और भी मज़बूत कर दिया है। दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि ऋषभ शेट्टी अपने अगले अध्याय में किस तरह की अनकही गाथा लेकर आएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'कांतारा-चैप्टर 1' की रिलीज के बाद तीसरे पार्ट का ऐलान
सबसे बड़ी बात यह है कि मेकर्स ने फिल्म के तीसरे भाग की भी आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस खबर ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है। हालांकि अभी तक रिलीज़ डेट शेयर नह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News