Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शराब के नशे में ड्यूटी, लोगों ने की पिटाई

इस घटना ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के अनुशासन और जि़म्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं

03 Oct 2025

शराब के नशे में ड्यूटी, लोगों ने की पिटाई

कोलकाता। दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच श्रीरामपुर के बटतला इलाके में एक चौकाने वाली घटना सामने आई। दशमी की रात सड़क पर कर्तव्यनिष्ठ होने का दावा करने वाले एक ट्रैफिक इन्स्पेक्टर शराब के नशे में टलमटोल हालत में सड़क पर गिर पड़े। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें आम लोग अफसर के इस व्यवहार को देख सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में सही ढंग से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था और बार-बार गिर रहा था। इसे देखकर वहां मौजूद लोगों में नाराजगी और रोष फैल गया। कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने उस पुलिसकर्मी को मारने की कोशिश भी की। हालांकि ताजा टीवी ने इस वायरल वीडियों की पुष्टी नहीं की हैं। घटना का पता चलते ही चंदननगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। ट्रैफिक इन्स्पेक्टर को ड्यूटी से क्लोज कर दिया हैं। पुलिस का कहना है कि मारपीट की घटना की जांच भी की जाएगी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी।  दर्शकों और आम जनता ने ट्रैफिक इन्स्पेक्टर के इस व्यवहार पर कड़ा विरोध जताया। 
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने कहा कि वे ऐसे मामलों में सख़्त कार्रवाई करते रहेंगे और सुरक्षा तथा अनुशासन सुनिश्चित करेंगे। इस घटना ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के अनुशासन और जि़म्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनता ने इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार पर कड़ा विरोध जताया है, जिसके बाद पुलिस ने सार्वजनिक रूप से सख्त कदम उठाने का भरोसा दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शराब के नशे में ड्यूटी, लोगों ने की पिटाई
इस घटना ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के अनुशासन और जि़म्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News