Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा का किया शुभारंभ, महतारी वंदन की 20वीं किस्त जारी की

गृहमंत्री शाह ने बस्तर दौरे की शुरुआत मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना के साथ की। इसके बाद वे बस्तर दशहरा में मुरिया दरबार रस्म

04 Oct 2025

अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा का किया शुभारंभ, महतारी वंदन की 20वीं किस्त जारी की

जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर शनिवार काे बस्तर दशहरा के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद शाह ने ‘महतारी वंदन योजना’ की 20वीं किस्त जारी की और मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया फिर उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया।

गृहमंत्री शाह ने बस्तर दौरे की शुरुआत मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना के साथ की। इसके बाद वे बस्तर दशहरा में मुरिया दरबार रस्म

में शामिल हुए। उन्होंने मुरिया दरबार में पारंपरिक प्रतिनिधियों मांझी, चालकी और गायता से भेंट की। इसके बाद लालबाग मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला में अपने संबाेधन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से ‘महतारी वंदन योजना’ की 20वीं किस्त के रूप में 606 करोड़ रुपये से अधिक की राशि राज्य की महिलाओं के खातों में बटन दबाकर ट्रांसफर की। उन्होंने कहा कि यह योजना छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया, जिसके तहत 250 गांवों को मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा और विकास की रफ्तार तेज होगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा का किय
गृहमंत्री शाह ने बस्तर दौरे की शुरुआत मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना के साथ की। इसके बाद वे बस्तर दशहरा में मुरिया दरबार रस्म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News