Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने की सगाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय ने हाल ही में परिवारवालों की मौजूदगी में चुपचाप एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई है।

04 Oct 2025

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने की सगाई

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिश्ते की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों को कई बार डिनर और मूवी डेट पर एक साथ स्पॉट किया जा चुका है, हालांकि अब तक किसी ने भी अपने अफेयर को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय ने हाल ही में परिवारवालों की मौजूदगी में चुपचाप एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 3 अक्टूबर की सुबह विजय के घर पर सगाई की रस्में पूरी कीं। इस खास मौके पर केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद रहे। दोनों सितारों ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लो-प्रोफाइल रखा है, इसलिए उन्होंने अपनी सगाई को भी मीडिया की नजरों से दूर ही रखा। फिलहाल उनकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर प्रशंसक उन्हें ढेरों बधाइयाँ दे रहे हैं।

खबरों की मानें तो विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों परिवारों के बीच जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और रश्मिका अपने दुल्हन बनने के सपनों को लेकर बेहद उत्साहित हैं। बताया जा रहा है कि यह शादी बेहद भव्य होगी और कपल डेस्टिनेशन वेडिंग करने की प्लानिंग में है। इस खास मौके पर साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की कई नामी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने की सगाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय ने हाल ही में परिवारवालों की मौजूदगी में चुपचाप एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News