Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

खड़गपुर में बिरला के कारखाने का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी उद्घाटन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुसार, यह परियोजना न केवल रोजगार सृजन में सहायक होगी, बल्कि राज्य के औद्योगिक विकास में एक नई दिशा प्रदान करेगी

04 Oct 2025

खड़गपुर में बिरला के कारखाने का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी उद्घाटन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी नौ अक्टूबर को पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर स्थित विद्यासागर इंडस्ट्रियल पार्क में बिरला ओपस पेंट्स के नए विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर आदित्य बिरला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिरला और बिरला ओपस पेंट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रक्षित हरगावे भी उपस्थित रहेंगे।
आधिकारियों के अनुसार, इस संयंत्र का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और अगले कुछ महीनों में इसका ट्रायल रन शुरू किया जाएगा। इसके बाद नए वर्ष की शुरुआत में इसका वाणिज्यिक उत्पादन आरंभ होगा।
करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया जा रहा यह संयंत्र लगभग 2000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करेगा। यहां पानी और सॉल्वेंट आधारित सजावटी पेंट, लकड़ी के लिए फिनिशिंग उत्पाद और वॉलपेपर सहित कई प्रकार के उत्पाद बनाए जाएंगे।
आदित्य बिरला समूह ने हाल ही में पेंट क्षेत्र में प्रवेश किया है। समूह ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर बंगाल में एक आधुनिक पेंट निर्माण इकाई स्थापित करने में रुचि व्यक्त की थी। इसके बाद पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर में विद्यसागर इंडस्ट्रियल पार्क में लगभग 80 एकड़ भूमि इस परियोजना के लिए आवंटित की गई।
यह निवेश ग्रासिम इंडस्ट्रीज के माध्यम से किया जा रहा है, जिसके निदेशक मंडल ने पेंट क्षेत्र में प्रवेश के लिए कुल 5000 करोड़ रुपये के पूंजीगत निवेश को मंजूरी दी है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुसार, यह परियोजना न केवल रोजगार सृजन में सहायक होगी, बल्कि राज्य के औद्योगिक विकास में एक नई दिशा प्रदान करेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


खड़गपुर में बिरला के कारखाने का मुख्यमंत्री करेंगी उद्घाटन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुसार, यह परियोजना न केवल रोजगार सृजन में सहायक होगी, बल्कि राज्य के औद्योगिक विकास में एक नई दिशा प्रदान करेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News