Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

घाटाल में नदियों का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान के करीब पहुंची शिलाबती नदी

घाटाल सिंचाई उपविभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शिलाबती नदी के बांका स्टेशन पर जलस्तर १४.८५ मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के स्तर (E.D.L. १५.६९ मीटर) के करीब पहुंच रहा है।

05 Oct 2025

घाटाल में नदियों का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान के करीब पहुंची शिलाबती नदी

घाटाल। पश्चिम मेदिनीपुर के घाटाल में लगातार बारिश के प्रभाव से उपमंडल की नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। रविवार सुबह सात बजे तक प्राप्त सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शिलाबती, रूपनारायण और ओल्ड कंसी नदी का जलस्तर क्रमशः बढ़ रहा है।

घाटाल सिंचाई उपविभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शिलाबती नदी के बांका स्टेशन पर जलस्तर १४.८५ मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के स्तर (E.D.L. १५.६९ मीटर) के करीब पहुंच रहा है।

गढघाट में जलस्तर ६.९५ मीटर, रूपनारायण नदी के बंधर में ५.६६ मीटर, रानिचक में ४.५० मीटर, जबकि ओल्ड कंसी नदी के गोपीगंज में ३.२९ मीटर और कालिम झोरे में ७.२२५ मीटर मापा गया है।

रात से जारी हल्की से मध्यम बारिश के चलते घाटाल, दासपुर और आसपास के निचले इलाकों में नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि अभी स्थिति नियंत्रण में है, किंतु सिंचाई विभाग लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है।

यदि शिलाबती या रूपनारायण नदी का जलस्तर और बढ़ता है तो प्रशासन निचले क्षेत्रों में सतर्कता निर्देश जारी कर सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


घाटाल में नदियों का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान के करीब पहुंच
घाटाल सिंचाई उपविभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शिलाबती नदी के बांका स्टेशन पर जलस्तर १४.८५ मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के स्तर (E.D.L. १५.६९ मीटर) के करीब पहुंच





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News