Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

अरबाज खान बने पिता, पत्नी शूरा खान ने बेटी को दिया जन्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबाज और शूरा एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। हालांकि, अरबाज खान की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन परिवार और करीबी सूत्रों ने इस खुशखबरी की पुष्टि की है।

05 Oct 2025

अरबाज खान बने पिता, पत्नी शूरा खान ने बेटी को दिया जन्म

अभिनेता, निर्माता और निर्देशक अरबाज खान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। 4 अक्टूबर की दोपहर यह खबर सामने आई कि उनकी पत्नी शूरा खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों को साथ में अस्पताल पहुंचते देखा गया था और अब आखिरकार कपल ने अपनी पहली संतान का स्वागत कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबाज और शूरा एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। हालांकि, अरबाज खान की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन परिवार और करीबी सूत्रों ने इस खुशखबरी की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि इसी साल जून में अरबाज ने अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की खबर पर मोहर लगाई थी। उस दौरान उन्होंने कहा था, "मैं थोड़ा घबराया हुआ हूं और खुश भी हूं। कई साल बाद पिता बनने जा रहा हूं, इसलिए ये मेरे लिए बेहद खास अहसास है। ये मुझे खुशी और जिम्मेदारी का नया अनुभव दे रहा है, जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

अरबाज खान ने 1998 में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से शादी की थी, लेकिन 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से उनका एक बेटा है, अरहान खान, जिसका जन्म 2002 में हुआ था। मलाइका से अलग होने के बाद अरबाज का नाम मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ जुड़ा, जिनसे उनका रिश्ता 2019 में सार्वजनिक हुआ था, हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए।

फिल्म सेट पर शुरू हुई थी अरबाज-शूरा की कहानी

अरबाज और शूरा की मुलाकात फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी, जो अरबाज खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। धीरे-धीरे दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, 24 दिसंबर 2023 को दोनों ने निकाह कर लिया।

शूरा पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं और फिल्म इंडस्ट्री से लंबे समय से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा वे गायन और अभिनय में भी रुचि रखती हैं। अब बेटी के जन्म के साथ ही अरबाज और शूरा की जिंदगी में खुशियों का नया अध्याय शुरू हो गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अरबाज खान बने पिता, पत्नी शूरा खान ने बेटी को दिया जन्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबाज और शूरा एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। हालांकि, अरबाज खान की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन परिवार और करीबी सूत्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News