Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रांची जा रही बस पलटी, 11 यात्री घायल

जानकारी के अनुसार सतगावां से रांची जाने वाली सागर नामक बस प्रतिदिन सतगावां से रांची जाती है। सोमवार की सुबह करीब 4:30 बजे जैसे ही सतगांवां थाना क्षेत्र के अंगार मोड़ के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे सवार 11 लोग घायल हो गए।

06 Oct 2025

रांची जा रही बस पलटी, 11 यात्री घायल

कोडरमा। जिले के सतगावां थाना अंतर्गत अंगार मोड़ के समीप सोमवार सुबह एक बस पलट गई, जिससे उसपर सवार 11 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सतगावां से रांची जाने वाली सागर नामक बस प्रतिदिन सतगावां से रांची जाती है। सोमवार की सुबह करीब 4:30 बजे जैसे ही सतगांवां थाना क्षेत्र के अंगार मोड़ के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे सवार 11 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सतगांवां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायल इन 11 लोगों में 3 की स्थिति नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों की मानें तो यह बस काफी गति में चलती है और यही वजह रही कि अंगार मोड़ के समीप तीखे घुमाव के कारण बस चालक का बस पर संतुलन नहीं रहा और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार उक्त बस में अधिकांश छात्र, जो हजारीबाग, रांची जैसे शहरों में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं, यात्रा कर रहे थे। घायलों में सचिन कुमार (18, पिता अनिल यादव, ग्राम मोहनपुर), रानी देवी (41, पति राजेश सिंह, पचौरी), ब्रह्मदेव यादव (62, पिता मंगल महतो ग्राम नंदूडीह), अंकित कुमार (20, पिता उदय सिंह, पचौरी), रामस्वरूप यादव (55, पिता प्रयाग यादव, बदाल), काजल कुमारी (18, पिता अनिल यादव, पचौरी), रिया कुमारी (17, पिता अनिल यादव, पचौरी), दीपक कुमार (19, पिता महेंद्र दास, पचौरी), राहुल प्रियदर्शी (25, पिता विजय कुमार, हलकुसा), राजेश कुमार (24, पिता सुखदेव चौधरी, मोदीडीह), ललिता कुमारी (29, पति संतोष कुमार, नांदुरी) शामिल हैं। सतगावां थाना में कार्यरत एसआई अरविंद सिंह जो कोडरमा ट्रेनिंग के लिए उक्त बस से ही जा रहे थे, वे भी घायल हो गए हैं। इधर सभी घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रांची जा रही बस पलटी, 11 यात्री घायल
जानकारी के अनुसार सतगावां से रांची जाने वाली सागर नामक बस प्रतिदिन सतगावां से रांची जाती है। सोमवार की सुबह करीब 4:30 बजे जैसे ही सतगांवां थाना क्षेत्र के अंगार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News