Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल पहुंचकर घायल भाजपा सांसद खगेन मुर्मू का जाना हाल

उन्होंने घायल सांसद का हालचाल लिया और उनके परिजनों तथा चिकित्सकों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने इलाज की प्रगति की जानकारी लेने के बाद चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

07 Oct 2025

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल पहुंचकर घायल भाजपा सांसद खगेन मुर्मू का जाना हाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार दोपहर सिलिगुड़ी अस्पताल में भर्ती मालदा उत्तर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद खगेन मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने घायल सांसद का हालचाल लिया और उनके परिजनों तथा चिकित्सकों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने इलाज की प्रगति की जानकारी लेने के बाद चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री के इस सौजन्य भरे दौरे से सांसद के परिवार के सदस्य संतुष्ट नजर आए। उन्होंने बताया कि ममता बनर्जी ने स्वयं सांसद की चोटों को देखा और डॉक्टरों से उपचार के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने खगेन मुर्मू से पूछा, “क्या आपको डायबिटीज है? क्या आप इंसुलिन लेते हैं? दवा नियमित रूप से लेते हैं? अपनी देखभाल करते हैं?” इसके बाद उन्होंने उन्हें चिकित्सकों की सलाह का पालन करने की हिदायत दी।

सांसद के परिवार से बातचीत के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि किसी भी जरूरत की स्थिति में वे स्वयं सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर अन्यत्र इलाज की आवश्यकता हो, तो उन्हें तुरंत सूचित किया जाए।

अस्पताल से बाहर निकलते समय मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, " वे (खगेन मूर्मू)अभी ठीक हैं, स्थिति गंभीर नहीं है। मैंने डॉक्टरों की रिपोर्ट देखी है। फिलहाल वे निगरानी में हैं। उन्हें डायबिटीज है, जिसे नियंत्रण में रखना जरूरी है। मैंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल पहुंचकर घायल भाजपा सांसद
उन्होंने घायल सांसद का हालचाल लिया और उनके परिजनों तथा चिकित्सकों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने इलाज की प्रगति की जानकारी लेने के बाद चिकित्सकों को आवश्यक दिश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News