Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शमीक भट्टाचार्य का आरोप, जिहादी तत्वों से भाजपा नेताओं पर कराए गए हमले

भट्टाचार्य ने तृणमूल सरकार पर राज्य का संचालन करने की “अयोग्यता” का आरोप लगाते हुए अंत में कहा कि जनता अब बदलाव की मांग करेगी

07 Oct 2025

शमीक भट्टाचार्य का आरोप, जिहादी तत्वों से भाजपा नेताओं पर कराए गए हमले

कोलकाता। सॉल्टलेक भाजपा पार्टी कार्यालय में मंगलवार को संवाददाताओं से बात करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि खयेरबाड़ी में भाजपा के सांसद, विधायक और पार्टी नेताओं पर हुए हमले पूर्व नियोजित थे और इसे समाज में भय-भ्रांति फैलाने तथा सांप्रदायिक विभाजन उत्पन्न करने के लिए किया गया।
भट्टाचार्य ने दावा किया कि इन घटनाओं में तृणमूल की तरफ से “जिहादी” और “जमात” तत्वों का इस्तेमाल किया गया। यदि सरकार यह मानती है कि बाहरी धार्मिक-जातीय तत्वों के जरिए उन पर हमले कराए जा सकते हैं, तो इसे अधिक समय तक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार डीवीसी और बाढ़ से जुड़ी “अवास्तविक” बातें बोल रही है। कभी-कभी यह भी कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर बाढ़ पैदा की है। ऐसा कोई सामान्य व्यक्ति नहीं कह सकता।
भट्टाचार्य ने बताया कि उनकी पार्टी राज्य के विभिन्न हिस्सों में राहत सामग्री पहुंचा रही है और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी फोन कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने मामले में एनआईए जांच की मांग दोहराई और कहा कि यह स्थिति बार-बार चलने वाली नहीं है।
उत्तर बंगाल की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जलपाईगुड़ी में एक हजार से अधिक मकान ढह चुके हैं तथा कूचबिहार के कई वार्डों में जलभराव के कारण हालात बाढ़ जैसे बन गए हैं। भट्टाचार्य ने इन हालातों के लिए तृणमूल सरकार को जिम्मेदार ठहराया तथा कहा कि सरकार “कार्निवल” में व्यस्त है और समय पर आपदा प्रबंधन टीम भेजने में विफल रही।
भट्टाचार्य ने यह भी आरोप लगाया कि राहत कार्य करते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं पर मुस्लिम-बहुल इलाकों में हमले हो रहे हैं। इस प्रकार की विभाजनकारी राजनीति पश्चिम बंगाल को बर्बाद कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे हालात और नहीं बर्दाश्त किए जाएंगे और लोगों को संगठित होकर इसका विरोध करना चाहिए।
भट्टाचार्य ने तृणमूल सरकार पर राज्य का संचालन करने की “अयोग्यता” का आरोप लगाते हुए अंत में कहा कि जनता अब बदलाव की मांग करेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जिहादी तत्वों से भाजपा नेताओं पर कराए गए हमले: शमीक
भट्टाचार्य ने तृणमूल सरकार पर राज्य का संचालन करने की “अयोग्यता” का आरोप लगाते हुए अंत में कहा कि जनता अब बदलाव की मांग करेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News