वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जब गाड़ी हाइकोर्ट के पास के इलाके से गुजर रही थी, तब एक बस ने उसे ओवरटेक करने की कोशिश की और मामूली टक्कर लगी
कोलकाता। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह एसयूवी बड़ा बाजार से कुछ सामान खरीदकर रांची की ओर जा रही थी। फोर्ट विलियम के ठीक सामने सड़क पर पहुंचते ही कार के बोनट से अचानक धुआं निकलते देखा गया। ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोक दी और बाहर निकल आया। कुछ ही क्षण में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई।
मौके पर ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही समय में दमकल की एक इंजन वहां पहुंची और दमकल कर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग फैलने से पहले ही गाड़ी में रखे सभी सामान बाहर निकाल लिए गए, जिससे किसी भी वस्तु को नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि ये सभी सामान झारखंड के एक सरकारी कर्मचारी के थे। वह खुद ट्रेन से रांची जाने वाले थे और अपने सामान को इस वाहन से भेज रहे थे। मनोज कुमार नामक उस व्यक्ति ने कहा कि आग लगते ही हम तुरंत सारे सामान निकालने में सफल हुए, इसलिए उनका कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। ये सारे सामान रांची में लगने वाले एक मेले के लिए जा रहे थे, जो 9 तारीख से शुरू होगा। इसलिए किसी भी तरह ये सामान वहां पहुंचाना जरूरी है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जब गाड़ी हाइकोर्ट के पास के इलाके से गुजर रही थी, तब एक बस ने उसे ओवरटेक करने की कोशिश की और मामूली टक्कर लगी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि उसी टक्कर के कारण गाड़ी में तकनीकी खराबी आई और आगे चलकर फोर्ट विलियम के पास उसमें आग लग गई।