Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पटरी से उतरी मालगाड़ी, ट्रेन सेवाएं बाधित

बुधवार सुबह सियालदह–बजबज रेलखंड पर एक मालगाड़ी के डिब्बे के पटरी से उतर जाने के कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेन सेवाएं कई घंटों तक प्रभावित रहीं

08 Oct 2025

पटरी से उतरी मालगाड़ी, ट्रेन सेवाएं बाधित

बुधवार सुबह सियालदह–बजबज रेलखंड पर एक मालगाड़ी के डिब्बे के पटरी से उतर जाने के कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेन सेवाएं कई घंटों तक प्रभावित रहीं। हादसा बजबज स्टेशन से कुछ दूरी पर 14 नंबर रेलवे गेट के पास हुआ। घटना के बाद रेल अधिकारियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया। क्रेन की मदद से पटरी से उतरे डिब्बे को हटाने की कोशिश जारी है। इस बीच, रेल प्रशासन ने बताया कि सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस घटना के चलते लोकल ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अप और डाउन दोनों दिशाओं की सभी ट्रेनें करीब एक घंटे की देरी से चल रही हैं। कई ट्रेनों को आकड़ा, नुंगी और संतोषपुर स्टेशनों से सियालदह की ओर भेजा गया है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

घटना ऐसे समय हुई जब अधिकांश यात्री दफ्तरों के लिए रवाना हो रहे थे। सुबह के व्यस्त समय में सेवाएं बाधित होने से हजारों नित्ययात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी का माहौल रहा और वैकल्पिक व्यवस्था के अभाव में उन्हें बसों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा। रेलवे की ओर से कहा है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही ट्रेनों की आवाजाही सामान्य कर दी जाएगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पटरी से उतरी मालगाड़ी, ट्रेन सेवाएं बाधित
बुधवार सुबह सियालदह–बजबज रेलखंड पर एक मालगाड़ी के डिब्बे के पटरी से उतर जाने के कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेन सेवाएं कई घंटों तक प्रभावित रहीं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News