Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गोबरडांगा में रेल लाइन के बीच मिला युवक का रक्तरंजित शव

फिलहाल पुलिस हत्या का मामला मानकर जांच में जुटी है और मृतक की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रही है

08 Oct 2025

गोबरडांगा में रेल लाइन के बीच मिला युवक का रक्तरंजित शव

उत्तर 24 परगना। जिले के गोबरडांगा-मछलंदपुर स्टेशन के बीच एक रेल पुल के पास दो रेल लाइनों के बीच से एक युवक का रक्तरंजित जब मिला जिसके गला बेल्ट से बंधा हुआ था।
अब तक मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। गोबरडांगा थाने की पुलिस और बनगांव जीआरपी मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह कुछ लोग ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे ट्रैक से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि रेलवे लाइन के पास झोपड़ी इलाके के कुछ लोग जमा हैं। पूछताछ करने पर पता चला कि एक युवक का शव वहां पड़ा है।
शव रेल लाइन के बीच पड़ा था। शव के गले में बेल्ट बंधी थी और शरीर पर गहरे चोट के निशान थे। शुरुआत में मामला आत्महत्या का लगा, लेकिन गले में बेल्ट बंधे होने और शरीर पर गंभीर चोटों के कारण पुलिस को हत्या का संदेह हुआ।
पुलिस का अनुमान है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को रेल लाइन के पास फेंक दिया गया है। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। युवक का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस का मानना है कि चेहरे को किसी भारी वस्तु से कुचल दिया गया ताकि पहचान छिपाई जा सके।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक इस इलाके का निवासी नहीं लगता। एक निवासी ने कहा कि बहुत भयानक हालत में शव मिला। लगता है पहले ही उसे बुरी तरह पीटा या कुचला गया था। फिर शव को रेल लाइन के पास फेंका गया। यह आत्महत्या नहीं लगती, हत्या ही है।
फिलहाल पुलिस हत्या का मामला मानकर जांच में जुटी है और मृतक की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गोबरडांगा में रेल लाइन के बीच मिला युवक का रक्तरंजित शव
फिलहाल पुलिस हत्या का मामला मानकर जांच में जुटी है और मृतक की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News