Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वायु सेना दिवस: हिंडन एयरबेस पर दिखी भारतीय वायुसेना की ताकत, परेड में शामिल हुए राफेल, सुखोई और मिग-29

इससे पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) अनिल चौहान ने भारतीय वायु सेना, थल सेना और नौसेना के प्रमुखों के साथ राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

08 Oct 2025

वायु सेना दिवस: हिंडन एयरबेस पर दिखी भारतीय वायुसेना की ताकत, परेड में शामिल हुए राफेल, सुखोई और मिग-29

गाजियाबाद। भारतीय वायुसेना ने बुधवार को अपने 93वें वायुसेना दिवस पर गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस पर एक विशाल परेड आयोजित करके अपनी ताकत, शौर्य एवं पराक्रम का प्रदर्शन किया। परेड में राफेल, सुखोई और मिग-29 जैसे लड़ाकू विमानों के साथ-साथ भारत के स्वदेशी नेत्रा, सी-17 ग्लोबमास्टर, स्वदेशी आकाश सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली, सी-130जे हरक्यूलिस, लॉन्गबो रडार से सुसज्जित अपाचे अटैक हेलीकाप्टर, एडवांस लाइट हेलीकाप्टर ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इससे पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) अनिल चौहान ने भारतीय वायु सेना, थल सेना और नौसेना के प्रमुखों के साथ राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस साल भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ की थीम “भारतीय वायुसेना: सक्षम, सशक्त और आत्मनिर्भर है और यह दिवस ऑपरेशन सिंदूर के वीर योद्धाओं को समर्पित है। इस अवसर पर 97 वीरता पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने वायु योद्धाओं को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर इस बात का एक शानदार उदाहरण है कि सावधानीपूर्वक योजना, अनुशासित प्रशिक्षण और दृढ़ निश्चय के साथ क्या हासिल किया जा सकता है। उन्होंने हिंडन एयर बेस पर परेड का निरीक्षण किया और वायुवीरों को सम्मानित किया।

परेड के दौरान वायुसेना के विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों ने आसमान में अपनी कला का प्रदर्शन किया। विमानों से तिरंगा भी लहराया गया, जो देश के प्रति वायुसेना के समर्पण को दर्शाता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वायु सेना दिवस: हिंडन एयरबेस पर दिखी भारतीय वायुसेना की ताकत
इससे पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) अनिल चौहान ने भारतीय वायु सेना, थल सेना और नौसेना के प्रमुखों के साथ राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News