Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिल्ली टेस्ट में जडेजा और राहुल के पास 4,000 रन पूरे करने का सुनहरा मौका

इस साल जडेजा ने 7 टेस्ट में 659 रन बनाए हैं, औसत 82.37 रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ में उन्होंने 516 रन बनाए और कई अहम पारियों से टीम को मज़बूती दी।

08 Oct 2025

दिल्ली टेस्ट में जडेजा और राहुल के पास 4,000 रन पूरे करने का सुनहरा मौका

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (हि.स.)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के दो स्टार बल्लेबाज रवींद्र जडेजा और केएल राहुल टेस्ट क्रिकेट में 4,000 रन पूरे करने के करीब पहुंच चुके हैं। भारत सीरीज़ में पहले ही 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।

पिछले अहमदाबाद टेस्ट में शानदार 104* रन की नाबाद पारी और चार विकेट लेकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने रवींद्र जडेजा इस समय अपने करियर के बेहतरीन फॉर्म में हैं। वह अब तक 86 टेस्ट में 3,990 रन बना चुके हैं और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें सिर्फ 10 रन की जरूरत है। उनका औसत 38.73 का है, जिसमें 6 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं। इस साल जडेजा ने 7 टेस्ट में 659 रन बनाए हैं, औसत 82.37 रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ में उन्होंने 516 रन बनाए और कई अहम पारियों से टीम को मज़बूती दी।

दूसरी तरफ केएल राहुल ने अहमदाबाद टेस्ट में अपने घरेलू मैदान पर नौ साल बाद शतक लगाया था। वह भी 4,000 रन के आंकड़े से बस 111 रन दूर हैं। राहुल ने अब तक 64 टेस्ट में 3,889 रन बनाए हैं, औसत 36.00 है। उनके नाम 11 शतक और 19 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 199 रन है। इस साल राहुल ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 7 मैचों में 649 रन बनाए हैं, औसत करीब 50 का रहा है। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 137 रहा। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ में 532 रन बनाकर उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट प्रदर्शन किया।

10 अक्टूबर से शुरू हो रहे दिल्ली टेस्ट में अब सभी की निगाहें इन दोनों खिलाड़ियों पर रहेंगी, जो एक ही मैच में ऐतिहासिक 4,000 रन का आंकड़ा छू सकते हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली टेस्ट में जडेजा और राहुल के पास 4,000 रन पूरे करने का
इस साल जडेजा ने 7 टेस्ट में 659 रन बनाए हैं, औसत 82.37 रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ में उन्होंने 516 रन बनाए और कई अहम पारियों से टीम को मज़बूती दी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News