Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एगरा में काली पूजा से पहले पुलिस की बड़ी सफलता, भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद

एगरा में काली पूजा से पहले पुलिस की बड़ी सफलता, भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद
 

09 Oct 2025

एगरा में काली पूजा से पहले पुलिस की बड़ी सफलता, भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद

 काली पूजा से पहले एगरा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार रात ओडिशा से लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध पटाखों की खेप पुलिस ने जब्त की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर एगरा-दो नंबर ब्लॉक के बैताई क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान एक इंजन वैन से लगभग चार लाख रुपये मूल्य के अवैध पटाखे बरामद किए गए।

छापेमारी अभियान एगरा थाना प्रभारी अरुण कुमार खां के नेतृत्व में चलाया गया। उनके साथ थाना के अधिकारी बुद्धदेव मान्ना और समीरन दे सहित पुलिस बल के अन्य कर्मी मौजूद थे। पुलिस ने इंजन वैन को जब्त कर लिया और दो अवैध पटाखा कारोबारी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों का घर एगरा-दो ब्लॉक के उत्तर ताजपुर इलाके में बताया गया है।

एगरा थाना प्रभारी अरुण कुमार खां ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों को गुरुवार को कांथी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि खादिकुल विस्फोट कांड के बाद से ही एगरा थाना पुलिस अवैध पटाखों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और इसमें लगातार सफलता प्राप्त कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एगरा में काली पूजा से पहले पुलिस की बड़ी सफलता
एगरा में काली पूजा से पहले पुलिस की बड़ी सफलता, भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News