Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कालीपूजा से पहले हरिपाल में 515 किलो पटाखे जब्त

काली पूजा से ठीक पहले हुगली जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं

09 Oct 2025

कालीपूजा से पहले हरिपाल में 515 किलो पटाखे जब्त

काली पूजा से ठीक पहले हुगली जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं। हरिपाल थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात मालापाड़ा इलाके में एक बालिका विद्यालय के पास स्थित एक घर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को वहां से लगभग 515 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे मिले। मौके से दीपंकर बास्के, अरूप दास, बबलू बाउरी और मति बाउरी नामक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इन चारों को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

तरकेश्वर के सर्किल इंस्पेक्टर प्रशांत चट्टोपाध्याय ने बताया कि त्योहारों के मौसम, विशेषकर काली पूजा और दीवाली से पहले, अवैध पटाखों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर साल इस समय अवैध पटाखों के फटने की शिकायतें बड़ी संख्या में आती हैं, जिससे प्रदूषण और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए पुलिस सक्रिय हुई और गुप्त सूचना के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, काली पूजा के समय शहर और उसके आसपास ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे बड़ी संख्या में बेचे और फोड़े जाते हैं। पुलिस ने साफ कहा है कि आने वाले दिनों में ऐसे अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि त्योहार का माहौल शांतिपूर्ण और सुरक्षित बना रहे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कालीपूजा से पहले हरिपाल में 515 किलो पटाखे जब्त
काली पूजा से ठीक पहले हुगली जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News