Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

नहीं बनेगा 'मेड इन हेवन' का तीसरा सीजन

शो के मुख्य अभिनेता अर्जुन माथुर ने खुलासा किया है कि सीरीज़ का तीसरा सीज़न नहीं बनाया जाएगा।

09 Oct 2025

नहीं बनेगा 'मेड इन हेवन' का तीसरा सीजन

अमेज़न प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज़ 'मेड इन हेवन' के तीसरे सीज़न का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन अब उनसे जुड़ी एक निराशाजनक खबर सामने आई है। शो के मुख्य अभिनेता अर्जुन माथुर ने खुलासा किया है कि सीरीज़ का तीसरा सीज़न नहीं बनाया जाएगा।

‘मेड इन हेवन’ में शोभिता धूलिपाला और अर्जुन माथुर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह सीरीज़ दो सीज़न तक दर्शकों की पसंद बनी रही और इसकी कहानी, निर्देशन व किरदारों को दर्शकों ने खूब सराहा। पहले दो सीज़न को लेकर दर्शकों ने जिस तरह प्यार जताया था, उसके बाद सभी को उम्मीद थी कि तीसरा सीज़न जल्द ही आएगा। मगर अब अर्जुन के बयान ने इन उम्मीदों पर विराम लगा दिया है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन माथुर ने कहा, "मुझसे हमेशा पूछा जाता है कि 'मेड इन हेवन सीजन 3' कब आएगा? लेकिन सच्चाई यह है कि तीसरा सीज़न नहीं बनेगा। अच्छा लगता अगर शो के कई सीज़न बनते, मगर हर सीज़न तैयार करने में 4-5 साल लग जाते हैं। इतने लंबे गैप में तो मैं जल्दी बूढ़ा हो जाऊंगा।"

गौरतलब है कि इस सीरीज़ में अर्जुन और शोभिता के अलावा रसिका दुग्गल, जिम सर्भ, और अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए थे। इसका पहला सीज़न 2019 में और दूसरा सीज़न 2023 में रिलीज़ हुआ था। दोनों ही सीज़न ने अमेज़न प्राइम पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी, लेकिन अब तीसरे सीज़न के न बनने की खबर से प्रशंसक स्पष्ट रूप से निराश हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नहीं बनेगा 'मेड इन हेवन' का तीसरा सीजन
शो के मुख्य अभिनेता अर्जुन माथुर ने खुलासा किया है कि सीरीज़ का तीसरा सीज़न नहीं बनाया जाएगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News