Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कानपुर ब्लास्ट : काेई आतंकी कनेक्शन नहीं, पटाखा भंडारण में हुआ था विस्फाेट, एसओ समेत पांच निलंबित

आतंकी कनेक्शन नहीं है। इसकी जांच के लिए गुरुवार को उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) टीम पहुंच गई है। पुलिस कमिश्रर रघुवीर लाल ने इस मामले में एसीपी कोतवाली को हटा दिया और मूलगंज थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

09 Oct 2025

कानपुर ब्लास्ट : काेई आतंकी कनेक्शन नहीं, पटाखा भंडारण में हुआ था विस्फाेट, एसओ समेत पांच निलंबित

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए ब्लास्ट मामले की प्रारंभिक जांच में अवैध पटाखा भंडारण का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार इस घटना में काेई

आतंकी कनेक्शन नहीं है। इसकी जांच के लिए गुरुवार को उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) टीम पहुंच गई है। पुलिस कमिश्रर रघुवीर लाल ने इस मामले में एसीपी कोतवाली को हटा दिया और मूलगंज थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि इस घटना का कोई आतंकी कनेक्शन नहीं है। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने धमाके कराने का दावा बेबुनियाद है। विस्फोट वाली जगह पर दुकान से एक क्विंटल पटाखे मिले हैं। एक अन्य गोदाम से तीन क्विंटल पटाखे मिले हैं। इस संबंध में बिना लाइसेंस पटाखे रखने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। अब तक घटना में सम्मिलित 12 व्यक्तियों को हिरासत लिया है। दो स्कूटी घटनास्थल से बरामद की गई हैं, जिसमें एक चोरी की है।

पुलिस कमिश्रर ने बताया कि अवैध पटाखों भंडारण के मामले में मूलगंज थाना प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित किया है। इसके साथ ही साथ सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम 7:15 बजे थाना मूलगंज क्षेत्रान्तर्गत मेस्टन रोड स्थित मिश्री बाजार में एक खिलौने की दुकान के सामने दो स्कूटी में ब्लास्ट की घटना हुई। घटना में लगभग आठ व्यक्ति घायल हुए हैं। इनमें से चार व्यक्तियों को गंभीर अवस्था में तत्काल लखनऊ रेफर किया गया। शेष चार व्यक्तियों में से दो को मामूली चोटें आईं, जिनका प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया, जबकि दो अन्य का उपचार चिकित्सालय में जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कानपुर ब्लास्ट : काेई आतंकी कनेक्शन नहीं, पटाखा भंडारण में ह
आतंकी कनेक्शन नहीं है। इसकी जांच के लिए गुरुवार को उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) टीम पहुंच गई है। पुलिस कमिश्रर रघुवीर लाल ने इस मामले में एसीपी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News