Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

दोस्त के जन्मदिन पर गया किशोर , अगले दिन कचरे के ढेर में मिली लाश

किशोर की रहस्यमयी मौत से इलाके में दहशत फैल गई है और परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है

09 Oct 2025

दोस्त के जन्मदिन पर गया किशोर , अगले दिन कचरे के ढेर में मिली लाश

कोलकाता, 9 अक्टूबर। 17 वर्षीय किशोर की लाश मिलने से गुरुवार को दमदम के प्रमोदनगर इलाके में सनसनी फैल गई। शव इलाके के एक कचरा डंपिंग ग्राउंड से बरामद हुआ। मृतक की पहचान गणेश समाद्दार (17) के रूप में हुई है, जो इसी इलाके का रहने वाला था। घटना ने पूरे क्षेत्र में रहस्य और दहशत का माहौल बना दिया है। 
परिवार के अनुसार, मंगलवार शाम गणेश ने अपनी बहन को बताया था कि वह अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में जा रहा है। उसी रात परिवार के लोगों का उससे फोन पर संपर्क हुआ, लेकिन वह घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह से उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिलने लगा। परिजन लगातार संपर्क की कोशिश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार दोपहर इलाके के सफाईकर्मी जब कचरा हटाने पहुंचे, तो उन्हें ढेर के भीतर से एक शव दिखाई दिया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। दमदम और बरानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और शव बरामद किया। 
प्रारंभिक जांच में गणेश के सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक के परिजनों ने सीधा आरोप लगाया है कि गणेश की हत्या की गई और शव को छिपाने के लिए कचरे के ढेर में फेंक दिया गया। परिवार का आरोप है कि इस वारदात के पीछे गणेश के दोस्त ही शामिल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक साफ नहीं है कि गणेश की मौत कैसे हुई हैं। यह दुर्घटना है, हत्या है या किसी और कारण से मौत हुई। फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है। किशोर की रहस्यमयी मौत से इलाके में दहशत फैल गई है और परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दोस्त के जन्मदिन पर गया किशोर , कचरे के ढेर में मिली लाश
किशोर की रहस्यमयी मौत से इलाके में दहशत फैल गई है और परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News