Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

घाटाल-पांशकुड़ा रोड पर हादसा, बुजुर्ग की मौत

घाटाल-पांशकुड़ा रोड पर हादसा, बुजुर्ग की मौत

11 Oct 2025

घाटाल-पांशकुड़ा रोड पर हादसा, बुजुर्ग की मौत

 पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पांशकुड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। यह हादसा घाटाल-पांशकुड़ा रोड, काली बाजार, जसौड़ा ग्राम के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष खाड़ा (60 वर्ष), दासपुर थाना क्षेत्र के अड़खाना ग्राम निवासी, सुबह लगभग 7 बजे साइकिल से बाजार जा रहे थे। मुख्य सड़क मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण गड्ढे भरे नहीं थे। इसी दौरान संतोष खाड़ा की साइकिल एक प्राइवेट कार से टकरा गई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि कार उनके ऊपर से गुजर गई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत पुलिस और अस्पताल को सूचित करने पहुंचे। घाटाल-पांशकुड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हादसे का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद इलाके में स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सड़क पर लगने वाले हाट-बाजार लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि दासपुर, सोनामुड़ी, कलोड़ा, टालीभाटा, हरीरामपुर, लंकागढ़ और सिंगाघाई जैसे स्थानों पर सड़क के ऊपर बाजार लगते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यह सड़क यातायात के लिए है या हाट-बाजार के लिए। ग्रामीणों की मांग है कि घाटाल से पांशकुड़ा और दासपुर से केशपुर तक सड़क पर चल रहे सभी हाट-बाजारों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


घाटाल-पांशकुड़ा रोड पर हादसा, बुजुर्ग की मौत
घाटाल-पांशकुड़ा रोड पर हादसा, बुजुर्ग की मौत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News