Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

संन्यास की घोषणा के बाद जोर्डी आल्बा ने कहा- मेरे लिए अब पीछे हटना ही सही है

आल्बा ने स्पेनिश में इंटर मियामी के ट्रेनिंग बेस पर पत्रकारों से कहा, “मुझे लगता है कि यह सबसे सही फैसला है, शारीरिक रूप से मैं अभी भी अच्छा महसूस करता हूं, लेकिन ईमानदारी और निष्पक्षता इसी में है कि अब पीछे हट जाऊं। यह मेरा निजी फैसला है और मुझे पूरा विश्वास है कि यह सही है।”

11 Oct 2025

संन्यास की घोषणा के बाद जोर्डी आल्बा ने कहा- मेरे लिए अब पीछे हटना ही सही है

फोर्ट लॉडरडेल (फ्लोरिडा)। स्पेन और बार्सिलोना के दिग्गज डिफेंडर जोर्डी आल्बा ने फुटबॉल को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है। इंटर मियामी के लिए खेल रहे आल्बा ने कहा कि उन्होंने दो साल और खेलने का सोचा था, लेकिन अंततः उन्होंने संन्यास लेना ही सही समझा।

आल्बा ने स्पेनिश में इंटर मियामी के ट्रेनिंग बेस पर पत्रकारों से कहा, “मुझे लगता है कि यह सबसे सही फैसला है, शारीरिक रूप से मैं अभी भी अच्छा महसूस करता हूं, लेकिन ईमानदारी और निष्पक्षता इसी में है कि अब पीछे हट जाऊं। यह मेरा निजी फैसला है और मुझे पूरा विश्वास है कि यह सही है।”

आल्बा इस सीज़न के अंत तक मेजर लीग सॉकर में इंटर मियामी के लिए खेलेंगे और फिर शानदार करियर को अलविदा कह देंगे। वह स्पेन की ओर से तीन फीफा विश्व कप (2014, 2018, 2022) में खेले और बार्सिलोना को छह ला लिगा खिताब, पांच कोपा डेल रे ट्रॉफियां और 2015 में चैंपियंस लीग जिताने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, “मेरे लिए अब पीछे हटना ही सही है। मुझे अपने करियर पर गर्व है।”

इंटर मियामी शनिवार को अटलांटा यूनाइटेड के खिलाफ मुकाबले के बाद आल्बा को विशेष विदाई देगा। क्लब में कुछ ही समय पहले सर्जियो बुस्केट्स ने भी सीज़न के अंत में संन्यास लेने की घोषणा की थी।

आल्बा ने इंटर मियामी के लिए अब तक सभी प्रतियोगिताओं में 95 मैच खेले हैं, जिनमें 14 गोल और 38 असिस्ट शामिल हैं। आल्बा, बुस्केट्स और लुईस सुआरेज़ ने लियोनेल मेसी के साथ बार्सिलोना में सुनहरा दौर जिया था और 2023 में मेसी के मेजर लीग सॉकर में आने के बाद तीनों ने इंटर मियामी जॉइन किया था।

मेसी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “धन्यवाद जोर्डी। मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा। इतने सालों तक साथ खेलने के बाद अब मैदान पर बाईं ओर तुम्हें न देख पाना अजीब लगेगा।” मेसी और आल्बा की जोड़ी फुटबॉल में अपनी अद्भुत समझ के लिए जानी जाती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


संन्यास की घोषणा के बाद जोर्डी आल्बा ने कहा- मेरे लिए अब पीछ
आल्बा ने स्पेनिश में इंटर मियामी के ट्रेनिंग बेस पर पत्रकारों से कहा, “मुझे लगता है कि यह सबसे सही फैसला है, शारीरिक रूप से मैं अभी भी अच्छा महसूस करता हूं, लेक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News