Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मेट्रो का बड़ा निर्णय, परीक्षार्थियों के लिए बदला रविवार का शेड्यूल

मेट्रो अधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है

11 Oct 2025

मेट्रो का बड़ा निर्णय, परीक्षार्थियों के लिए बदला रविवार का शेड्यूल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की परीक्षा के मद्देनजर मेट्रो रेलवे प्रशासन ने रविवार, 12 अक्टूबर को परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष मेट्रो सेवाएं संचालित करने का निर्णय लिया है।
सामान्यतः रविवार को मेट्रो सेवा सुबह नौ बजे से शुरू होती है, लेकिन इस बार परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ब्लू लाइन और ग्रीन लाइन पर सुबह सात बजे से ही मेट्रो चलनी शुरू हो जाएगी।
मेट्रो रेलवे के अनुसार, ब्लू लाइन पर रविवार को कुल 138 सेवाएं (69 अप और 69 डाउन) चलाई जाएंगी, जबकि सामान्य रविवार को 130 सेवाएं होती हैं। सुबह सात बजे से नौ बजे तक अप और डाउन दोनों दिशाओं में हर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेगी। अंतिम सेवा का समय पूर्ववत रहेगा।
पहली मेट्रो सुबह सात बजे नोआपाड़ा से शहिद खुदीराम तक जाएगी (अन्य रविवारों की तुलना में दो घंटे पहले), जबकि दूसरी ओर से सुबह सात बजकर चार मिनट पर शहिद खुदीराम से दक्षिणेश्वर के लिए रवाना होगी। वहीं सुबह सात बजकर 20 मिनट पर दक्षिणेश्वर से शहिद खुदीराम की ओर पहली मेट्रो चलेगी।
अंतिम सेवाएं क्रमशः रात 9:30 बजे शहिद खुदीराम से दक्षिणेश्वर, रात 9:33 बजे दक्षिणेश्वर से शहिद खुदीराम, और रात 9:43 बजे शहिद खुदीराम से दमदम के बीच चलाई जाएंगी।
ग्रीन लाइन पर रविवार को कुल 112 सेवाएं (56 अप और 56 डाउन) दी जाएंगी, जबकि अन्य रविवारों में केवल 104 सेवाएं चलती हैं। सुबह सात बजे से नौ बजे तक हर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
पहली सेवा सुबह सात बजे हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर-पांच के लिए चलेगी (अन्य रविवारों में सुबह नौ बजे), और सुबह सात बजकर दो मिनट पर सॉल्टलेक सेक्टर-पांच से हावड़ा मैदान के लिए रवाना होगी। अंतिम सेवाएं क्रमशः रात 9:45 बजे हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर-पांच और रात 9:47 बजे सॉल्टलेक सेक्टर-पांच से हावड़ा मैदान के बीच चलेंगी।
रविवार को येलो लाइन पर सामान्य सेवा जारी रहेगी, जबकि पर्पल लाइन और ऑरेंज लाइन पर अन्य रविवारों की तरह कोई सेवा नहीं रहेगी।
मेट्रो अधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेट्रो ने परीक्षार्थियों के लिए बदला रविवार का शेड्यूल
मेट्रो अधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News