Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दुर्गापुर गैंगरेप मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

मोबाइल लिंक के जरिये 3 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार

12 Oct 2025

दुर्गापुर गैंगरेप मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

कोलकाता। दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की पढ़ाई कर रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप ने पूरे राज्य ही नहीं, देशभर में सनसनी फैला दी है। इस जघन्य अपराध में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुल पांच संदिग्धों की पहचान की जा चुकी है, जिनकी तस्वीरें पुलिस के पास हैं। इनमें से तीन को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अब भी फरार हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अपू बाउरी, शेख फिरदौस और शेख रियाज़ुद्दीन के रूप में हुई हैं। इस मामले का मुख्य आरोपी शफीकुल शेख फिलहाल फरार हैं जबकि शेख नसीरुद्दीन उर्फ सम्राट को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों का घर बिजरा बाउरीपारा और डांगापारा इलाके में हैं। पीडि़ता का मोबाइल फोन गिरफ्तार लोगों के पास से मिला है। 
दरअसल शुक्रवार को पीडि़ता के एक सहपाठी को हिरासत में लिया गया था, जिसकी भूमिका को लेकर भी कई तरह के संदेह उठे हैं। हालांकि, उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।  
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस आयुक्त ने पीडि़ता के पिता और उस सहपाठी से बातचीत की। जांच में सामने आया कि घटना के दिन पीडि़ता अपने सहपाठी के साथ बाहर गई थी। तभी तीन लोग आए और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद दो और लोग वहां पहुंचे और उन्होंने पूछा कि क्या हुआ था। पीडि़ता ने उन्हें बताया कि उसका फोन छीन लिया गया है। बाद में उन्हीं दो में से एक के मोबाइल से पीडि़ता ने अपने नंबर पर कॉल किया, और यही कॉल नंबर पुलिस के लिए सुराग बना। उस मोबाइल के उपयोगकर्ता तक पहुंचकर पुलिस ने पहले उससे पूछताछ की, फिर उसी की मदद से बाकी तीन आरोपियों की पहचान की। रविवार सुबह तीन गिरफ्तारियां हुईं, जबकि सहपाठी और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि बाकी फरार आरोपी भी जल्द गिरफ्तार होंगे। 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिस इलाके में यह घटना हुई है, वह घने जंगल से घिरा इलाका है वहाँ न पक्की सड़क है, न सीसीटीवी कैमरा। कार से एक निश्चित जगह तक ही जाया जा सकता है उसके बाद केवल साइकिल या बाइक से ही अंदर प्रवेश संभव है। 
पुलिस ने जंगल के भीतर सफेद कपड़ों में टीमें भेजी हैं और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। इस बीच, पीडि़ता का गोपनीय बयान भी कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बयान और मोबाइल डेटा के आधार पर पूरे अपराध चक्र की कडिय़ाँ जोडऩे में जुटी है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दुर्गापुर गैंगरेप मामले में पुलिस को बड़ी सफलता
मोबाइल लिंक के जरिये 3 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News