Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

संयुक्त राष्ट्र में सैन्य योगदान देने वाले देशों का सम्मेलन 14-16 अक्टूबर को, भारतीय सेना मेजबानी को तैयार

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में अहम योगदान देने वाले देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी एक साथ उपस्थित होंगे। ​

12 Oct 2025

संयुक्त राष्ट्र में सैन्य योगदान देने वाले देशों का सम्मेलन 14-16 अक्टूबर को, भारतीय सेना मेजबानी को तैयार

नई दिल्ली।​ संयुक्त राष्ट्र​ में सैन्य योगदान देने वाले 32 देशों के वरिष्ठ ​अधिकारियों का सम्मेलन 14 से 16 अक्टूबर तक नई दिल्ली में ​होगा, जिसकी मेजबानी भारतीय सेना ​करेगी। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में अहम योगदान देने वाले देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी एक साथ उपस्थित होंगे। ​

रक्षा मंत्रालय के अनुसार विश्व भर में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सैनिक भेजने वाले देशों के प्रतिनिधिमंडल 13 अक्टूबर को नई दिल्ली​ पहुंचेंगे। ​यह ऐसा महत्वपूर्ण मंच है, जो परिचालन चुनौतियों, उभरते खतरों, आपसी सहभागिता, निर्णय-प्रक्रिया में समावेशिता और शांति स्थापना को बढ़ावा देने में प्रौद्योगिकी एवं प्रशिक्षण की भूमिका पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान ​करेगा।​ संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सबसे​ ज्यादा योगदान​ देने वालों में से एक भारत, इस​ सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

इस​ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य परिचालन चुनौतियों, उभरते खतरों पर विचार-विमर्श करना, सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों का आदान-प्रदान करना और भविष्य की शांति स्थापना के लिए एक साझा दृष्टिकोण विकसित करना है। यह सम्मेलन वसुधैव कुटुम्बकम (सम्पूर्ण विश्व एक परिवार है) की भारतीय दर्शन परंपरा का सशक्त प्रतीक है।​ कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए अवर महासचिव (यूएसजी, डीपीओ) जीन पियरे लैक्रोइक्स के महत्वपूर्ण संबोधन होंगे।

पूर्ण सत्र में सम्मेलन के दौरान विशेष रक्षा प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएंगी।​ सम्मेलन में अल्जीरिया, आर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भूटान, ब्राजील, बुरुंडी, कंबोडिया, मिस्र, इथियोपिया, फिजी, फ्रांस, घाना, इटली, कजाखिस्तान, केन्या, किर्गिस्तान, मेडागास्कर, मलेशिया, मंगोलिया, मोरक्को, नेपाल, नाइजीरिया, पोलैंड, रवांडा, श्रीलंका, सेनेगल, तंजानिया, थाईलैंड, युगांडा, उरुग्वे और वियतनाम के ​प्रमुखों की भागीदारी होगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


संयुक्त राष्ट्र में सैन्य योगदान देने वाले देशों का सम्मेलन
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में अहम योगदान देने वाले देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी एक साथ उपस्थित होंगे। ​





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News