राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ
एसजीपीसी ने चिदंबरम के बयान को सही बताया है, लेकिन साथ ही कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार पर दिए बयान से मचे बवाल के बीच शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एसजीपीसी ने चिदंबरम के बयान को सही बताया है, लेकिन साथ ही कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया है। एसजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम का बयान बिल्कुल सही है, ऑपरेशन ब्लूस्टार गलत था और इसे टाला जा सकता था। शुरू से ही कांग्रेस झूठ बोलती आई है और अब वह एक नया झूठ फैला रही है कि इस ऑपरेशन के लिए केवल इंदिरा गांधी जिम्मेदार नहीं थीं। कोई इस पर विश्वास नहीं करेगा। इंदिरा गांधी उस समय प्रधानमंत्री थीं और यह फैसला उन्हीं का था। ग्रेवाल ने कहा कि अगर चिदंबरम ने यह बयान ईमानदारी से दिया है, तो हम उसका स्वागत करते हैं।
कांग्रेस हाईकमान ऑपरेशन ब्लूस्टार के बारे में पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम के बयान से बेहद नाराज है। पार्टी आलाकमान का मानना है कि वरिष्ठ नेताओं को पार्टी के लिए शर्मिंदगी पैदा कर सकने वाले सार्वजनिक बयान देने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। वरिष्ठ नेताओं को सार्वजनिक बयान देते समय सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि उनके बार-बार के बयान पार्टी के लिए समस्याएं पैदा करते हैं, जो सही नहीं है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने चिदंबरम के बयान पर कहा कि ये तो वही कर रहे हैं जो बीजेपी वाले करते हैं। आज ऑपरेशन ब्लू स्टार पर सवाल उठा रहे हैं, शक होता है कि कहीं बीजेपी से मिले हुए तो नहीं? ऐसे वक्त में जब बिहार का चुनाव आ गया है, इस तरह के बयान कांग्रेस को नुकसान पहुंचाते हैं। चिदंबरम साहब को कांग्रेस की 11 साल की कमियों पर बात करनी चाहिए थी, न कि अपनी ही पार्टी की गलती गिनानी चाहिए।