Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिल्ली टेस्ट: वेस्टइंडीज 390 पर ऑलआउट, भारत को 121 रनों का लक्ष्य

दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम एक समय 212/2 के मजबूत स्कोर पर थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए उन्हें 311/9 तक पहुंचा दिया।

13 Oct 2025

दिल्ली टेस्ट: वेस्टइंडीज 390 पर ऑलआउट, भारत को 121 रनों का लक्ष्य

नई दिल्ली। भारत ने दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन वेस्टइंडीज की पहली पारी को 390 रनों पर समेट दिया। इसके साथ ही भारत को जीत के लिए 121 रनों का लक्ष्य मिला है। भारत ने पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली पारी में 248 रन बनाए। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 270 रन की बढ़त मिली।

दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम एक समय 212/2 के मजबूत स्कोर पर थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए उन्हें 311/9 तक पहुंचा दिया। हालांकि, आखिरी विकेट के लिए जस्टिन ग्रेव्स (नाबाद 50) और जेडन सील्स (32) के बीच 79 रनों की जुझारू साझेदारी ने वेस्टइंडीज की पारी को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके। वेस्टइंडीज के लिए यह दौरे की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन रहा। ओपनर जॉन कैंपबेल ने 115 और शाई होप ने 103 रनों की शानदार पारियां खेलीं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 177 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को मज़बूती दी।

समाचार लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 ओवर में 8 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 8 और के एल राहुल बिना खाता खोले खेल रहे हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली टेस्ट: वेस्टइंडीज 390 पर ऑलआउट, भारत को 121 रनों का ल
दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम एक समय 212/2 के मजबूत स्कोर पर थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए उन्हें 311/9 तक पहुंचा दिया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News