Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिश्ता कंफर्म, सगाई रिंग बनी सबूत

भले ही दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की अटकलें लगातार तेज होती जा रही हैं। इन खबरों को और हवा तब मिली, जब हाल ही में रश्मिका की उंगली में सगाई की चमचमाती अंगूठी नजर आई।

14 Oct 2025

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिश्ता कंफर्म, सगाई रिंग बनी सबूत

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी सगाई की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। भले ही दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की अटकलें लगातार तेज होती जा रही हैं। इन खबरों को और हवा तब मिली, जब हाल ही में रश्मिका की उंगली में सगाई की चमचमाती अंगूठी नजर आई।

दरअसल, बीती रात 13 अक्टूबर को रश्मिका मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म 'थामा' के नए गाने 'पॉइजन बेबी' के लॉन्च इवेंट में शामिल हुई थीं। इस मौके पर वह काले रंग की प्रिंटेड साड़ी-स्टाइल लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं। लेकिन जैसे ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, फैंस की नजरें रश्मिका की मुस्कान से ज्यादा उनकी उंगली में दिखाई दे रही अंगूठी पर टिक गईं। यह पहला मौका था जब रश्मिका किसी पब्लिक इवेंट में अपनी कथित सगाई के बाद नजर आईं। इस कार्यक्रम में उनके साथ मलाइका अरोड़ा भी मौजूद थीं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

रश्मिका और विजय की सगाई की खबरें इसी महीने की शुरुआत में सामने आई थीं। कुछ दिन पहले विजय देवरकोंडा को भी एक पब्लिक इवेंट में देखा गया था, जहां उनकी उंगली में भी सगाई की अंगूठी नजर आई थी। अब फैंस का मानना है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, रश्मिका और विजय अगले साल फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फैंस फिलहाल उनकी जोड़ी और इस रहस्यमयी अंगूठी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिश्ता कंफर्म, सगाई रिंग
भले ही दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की अटकलें लगातार तेज होती जा रही हैं। इन खबरों को और हवा तब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News