Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

रॉयल लुक में रैंप पर उतरे सलमान खान

काले रंग की शेरवानी में सलमान का शाही अंदाज देखते ही बनता था। उनकी एंट्री ने जैसे ही माहौल को बदल दिया, दर्शकों की निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं।

15 Oct 2025

रॉयल लुक में रैंप पर उतरे सलमान खान

डिजाइनर विक्रम फडणवीस के मुंबई में आयोजित भव्य फैशन शो में सलमान खान ने शोस्टॉपर बनकर रैंप पर ऐसा जलवा बिखेरा कि पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। काले रंग की शेरवानी में सलमान का शाही अंदाज देखते ही बनता था। उनकी एंट्री ने जैसे ही माहौल को बदल दिया, दर्शकों की निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं।

सुष्मिता सेन का रिएक्शन बना हाइलाइटरैंप पर सलमान को देख उनकी दोस्त और पूर्व को-स्टार सुष्मिता सेन खुद को रोक नहीं पाईं। वो अपनी सीट से खड़ी होकर तालियां बजाने लगीं। सलमान ने भी मुस्कुराते हुए उनकी ओर हाथ बढ़ाया और मंच पर बुला लिया। सुष्मिता मंच पर आईं और सलमान को गले लगाकर इस पल को यादगार बना दिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विक्रम फडणवीस के 35 साल का जश्नयह शो विक्रम फडणवीस के फैशन इंडस्ट्री में 35 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया था। शो की थीम ‘विंटेज इंडिया’ रखी गई थी, जिसमें भारतीय पारंपरिक कला और कारीगरी को खूबसूरती से पेश किया गया। करीब 100 मॉडल्स ने इसमें हिस्सा लिया। इस ग्लैमरस शाम में कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। जया बच्चन और श्वेता बच्चन दर्शकों में बैठे इस शानदार प्रदर्शन का आनंद ले रही थीं। अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी सलमान के रैंप वॉक का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजामफैशन शो के दौरान सलमान के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई थी। कई सुरक्षाकर्मी रैंप के पास तैनात थे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रॉयल लुक में रैंप पर उतरे सलमान खान
काले रंग की शेरवानी में सलमान का शाही अंदाज देखते ही बनता था। उनकी एंट्री ने जैसे ही माहौल को बदल दिया, दर्शकों की निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News