Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 200 रनों से रौंदा, वनडे सीरीज़ में क्लीन स्वीप

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 293 रन बनाए। टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने 95 रन की शानदार पारी खेली, जबकि मोहम्मद नबी ने 37 गेंदों में तूफानी 62 रन ठोके। जवाब में बांग्लादेश की टीम महज़ 27.1 ओवर में 93 रन पर सिमट गई।

15 Oct 2025

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 200 रनों से रौंदा, वनडे सीरीज़ में क्लीन स्वीप

अबू धाबी। अफगानिस्तान ने मंगलवार देर रात अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में बांग्लादेश को 200 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ 3-0 से अपने नाम कर ली। यह अफगानिस्तान की लगातार पांचवीं वनडे सीरीज़ जीत है। टी20 सीरीज़ में 0-3 से हारने के बाद अफगान टीम ने जोरदार वापसी करते हुए बांग्लादेश को वनडे में उसी अंदाज में मात दी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 293 रन बनाए। टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने 95 रन की शानदार पारी खेली, जबकि मोहम्मद नबी ने 37 गेंदों में तूफानी 62 रन ठोके। जवाब में बांग्लादेश की टीम महज़ 27.1 ओवर में 93 रन पर सिमट गई। बिलाल सामी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि राशिद खान को 3 विकेट मिले।

अफगानिस्तान की पारी की शुरुआत रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने आक्रामक अंदाज में की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 15 ओवर में 99 रन जोड़े। गुरबाज 40 रन बनाकर आउट हुए, जबकि इब्राहिम 95 रन पर रन आउट हुए। नबी ने अंतिम ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 14 गेंदों में 45 रन जोड़े और पारी को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। मोहम्मद नाइम नौवें ओवर में आउट हुए और इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। 70/3 के स्कोर से टीम 81/8 तक सिमट गई। केवल सैफ हसन ही 43 रन बनाकर टिक सके, बाकी सभी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 200 रनों से रौंदा, वनडे सीरीज़
पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 293 रन बनाए। टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने 95 रन की शानदार पारी खेली, जबकि मोहम्मद नबी ने 37 गेंदों





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News