Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फीफा वर्ल्ड कप 2026: 14 साल बाद दक्षिण अफ्रीका की वापसी, ऐतिहासिक जीत के साथ किया क्वालीफाई

यह उसकी 2010 के बाद पहली वर्ल्ड कप एंट्री होगी। ग्रुप सी में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए उसने शानदार अंदाज में फाइनल राउंड में जगह बनाई। इस जीत में नाइजीरिया ने भी अहम भूमिका निभाई, जिसने बेनिन को 4-0 से हराकर दक्षिण अफ्रीका को आगे बढ़ने में मदद की।

15 Oct 2025

फीफा वर्ल्ड कप 2026: 14 साल बाद दक्षिण अफ्रीका की वापसी, ऐतिहासिक जीत के साथ किया क्वालीफाई

केप टाउन, 15 अक्टूबर (हि.स.)। दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को रवांडा को 3-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

यह उसकी 2010 के बाद पहली वर्ल्ड कप एंट्री होगी। ग्रुप सी में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए उसने शानदार अंदाज में फाइनल राउंड में जगह बनाई। इस जीत में नाइजीरिया ने भी अहम भूमिका निभाई, जिसने बेनिन को 4-0 से हराकर दक्षिण अफ्रीका को आगे बढ़ने में मदद की।

बेनिन अंतिम दौर से पहले दो अंकों की बढ़त पर था, लेकिन नाइजीरिया के खिलाफ करारी हार के चलते वह तीसरे स्थान पर खिसक गया। नाइजीरिया और बेनिन दोनों के 17-17 अंक रहे, लेकिन बेहतर गोल अंतर की बदौलत नाइजीरिया उपविजेता बना। दक्षिण अफ्रीका 18 अंकों के साथ ग्रुप में पहले स्थान पर रहा।

दक्षिण अफ्रीका के लिए थालेन्टे म्बाथा ने मैच की शुरुआत में ही पांचवें मिनट में गोल कर बढ़त दिलाई। 21वें मिनट में ओसविन अपोलिस ने दूसरा गोल दागा, जबकि 72वें मिनट में एविडेंस मकगोपो ने हेडर के जरिए तीसरा गोल कर जीत पक्की कर दी।

गौरतलब है कि पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के तीन अंक काट लिए गए थे क्योंकि उसने मार्च में एक निलंबित खिलाड़ी को खिलाया था। हालांकि अब यह गलती पीछे छूट चुकी है और टीम ने 14 साल बाद वर्ल्ड कप में जगह बना ली है।

दूसरी ओर, नाइजीरिया के लिए विक्टर ओसिमेन ने शानदार हैट्रिक लगाई। उन्होंने तीसरे मिनट में पहला गोल किया, 37वें मिनट में दूसरा और दूसरे हाफ की शुरुआत में तीसरा गोल दागा। फ्रैंक ओन्येका ने आखिरी मिनटों में चौथा गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया।

उधर, अल्जीरिया ने भी अपनी जगह पक्की कर ली है। मंगलवार को उसने युगांडा को 2-1 से हराया। मोहम्मद अमौरा ने दो पेनल्टी गोल करते हुए अल्जीरिया को जीत दिलाई। अमौरा अब अफ्रीकी क्वालिफायर में 10 गोल के साथ टॉप स्कोरर बन गए हैं। इस जीत के साथ अल्जीरिया ने ग्रुप जी में 25 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

लुका जिदान (फ्रांस के महान फुटबॉलर जिदान के बेटे) ने अल्जीरिया के लिए गोलकीपर के रूप में डेब्यू किया, हालांकि शुरुआती छह मिनट में ही स्टीवन मुकवाला ने युगांडा के लिए गोल कर टीम को बढ़त दिला दी थी।

इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया (संभावित प्लेऑफ), और अल्जीरिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की मजबूत शुरुआत कर दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फीफा वर्ल्ड कप 2026: 14 साल बाद दक्षिण अफ्रीका की वापसी, ऐति
यह उसकी 2010 के बाद पहली वर्ल्ड कप एंट्री होगी। ग्रुप सी में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए उसने शानदार अंदाज में फाइनल राउंड में जगह बनाई। इस जीत में नाइजीरिया ने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News