Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

ममता के साथ पहाड़ में दो घंटे की गुप्त बैठक, शोभन चटर्जी के तृणमूल में लौटने के संकेत

अब सबकी नजर इस पर है कि क्या शोभन चट्टोपाध्याय औपचारिक तौर पर तृणमूल में वापसी करेंगे, और अगर हां, तो 2026 चुनाव में उनकी क्या भूमिका होगी

16 Oct 2025

ममता के साथ पहाड़ में दो घंटे की गुप्त बैठक, शोभन चटर्जी के तृणमूल में लौटने के संकेत

कोलकाता। उत्तर बंगाल इन दिनों प्राकृतिक आपदा और राजनीतिक हलचल दोनों कारण सुर्खियों में है। इसी बीच राज्य की सियासत में बड़ा मोड़ लाने वाले संकेत मिल रहे हैं। बुधवार को दार्जिलिंग में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चट्टोपाध्याय की करीब दो घंटे लंबी मुलाकात ने 2026 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी को और तेज कर दिया है। शोभन चट्टोपाध्याय एक समय तृणमूल में ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाते थे। लेकिन बाद में वे भाजपा में शामिल हुए और लंबे समय तक सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखी। अब अचानक ही ममता से मुलाकात ने सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या शोभन फिर से तृणमूल में लौटने की तैयारी कर रहे हैं? सूत्र बताते हैं कि बैठक बेहद अहम रही। हालांकि ममता या शोभन, किसी ने भी इस बारे में आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में कयास लगने शुरू हो गए हैं कि 2026 के चुनाव से पहले तृणमूल अपनी खोई जमीन मजबूत करने के लिए पुराने चेहरों को फिर से साथ लाना चाहती है।  
यह पहला संकेत नहीं है। इससे पहले 25 सितंबर को शोभन ने तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से भी मुलाकात की थी। उस बैठक को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हुई थीं। सियासी घटनाक्रम के बीच शोभन की निजी जिंदगी भी चर्चा में है। हाल ही में अलिपुर नगर एवं दायरा अदालत ने उनकी पत्नी रत्ना चट्टोपाध्याय से तलाक की अर्जी को खारिज कर दिया है। यह मामला 2017 से चल रहा था। साथ ही अदालत ने रत्ना की ओर से शोभन के साथ रहने की याचिका को भी खारिज कर दिया है। शोभन चट्टोपाध्याय लंबे समय तक कोलकाता नगर निगम के मेयर रहे हैं। उनके पास शहरी मतदाताओं को प्रभावित करने की क्षमता है। लोकसभा चुनाव 2024 में बंगाल में भाजपा को उम्मीद से कम सफलता मिली थी। तृणमूल मान रही है कि भाजपा की कमजोर होती पकड़ का फायदा उठाने के लिए पुराने नेताओं की वापसी जरूरी है। ममता चाहती हैं कि चुनाव से पहले पार्टी में कोई भी बड़ा चेहरा विपक्ष के पाले में न रहे। ममता और शोभन की बैठक ने बंगाल की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि तृणमूल पुराने चेहरों पर भरोसा करके जनता को भ्रमित कर रही है, वहीं तृणमूल सूत्र इसे संगठन मजबूत करने की रणनीति बता रहे हैं। अब सबकी नजर इस पर है कि क्या शोभन चट्टोपाध्याय औपचारिक तौर पर तृणमूल में वापसी करेंगे, और अगर हां, तो 2026 चुनाव में उनकी क्या भूमिका होगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता के साथ पहाड़ में दो घंटे की गुप्त बैठक
अब सबकी नजर इस पर है कि क्या शोभन चट्टोपाध्याय औपचारिक तौर पर तृणमूल में वापसी करेंगे, और अगर हां, तो 2026 चुनाव में उनकी क्या भूमिका होगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News